AAT 2026 Registration: आर्किटेक्चर एप्टीट्यूड टेस्ट के लिए पंजीकरण आज से jeeadv.ac.in पर शुरू, लास्ट डेट 2 जून
Abhay Pratap Singh | June 1, 2026 | 08:18 AM IST | 2 mins read
JEE Advanced AAT 2026: केवल जेईई एडवांस्ड 2026 में सफल घोषित उम्मीदवार ही एएटी 2026 के लिए आवेदन करने के पात्र होंगे।
नई दिल्ली: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, रुड़की (IIT Roorkee) ने आज से आर्किटेक्चर एप्टीट्यूड टेस्ट 2026 (AAT 2026) के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। उम्मीदवार जेईई एडवांस्ड की आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाकर 1 जून को सुबह 10:00 बजे से ऑनलाइन माध्यम में रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
केवल जेईई एडवांस्ड 2026 में सफल घोषित उम्मीदवार ही एएटी 2026 के लिए आवेदन करने के पात्र होंगे। एएटी 2026 रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 2 जून, 2026 (शाम 5:00 बजे) निर्धारित की गई है। एएटी का आयोजन बैचलर ऑफ आर्किटेक्चर (BArch) कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए किया जाता है।
आर्किटेक्चर एप्टीट्यूड टेस्ट 2026 का आयोजन 4 जून को सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक ऑफलाइन मोड में किया जाएगा। एएटी 2026 में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर अपना जेईई एडवांस्ड 2026 एडमिट कार्ड लाना होगा। एएटी रिजल्ट 2026 की घोषणा 7 जून को शाम 5:00 बजे की जाएगी।
एएटी 2026 का आयोजन अंग्रेजी माध्यम में तीन घंटे की अवधि के लिए पेन एवं पेपर मोड में किया जाएगा। एएटी में सफल अभ्यर्थी आईआईटी खड़गपुर, आईआईटी रुड़की और आईआईटी (बीएचयू) वाराणसी द्वारा संचालित बीआर्क (B.Arch) कार्यक्रमों में प्रवेश के पात्र होंगे। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
Architecture Aptitude Test Registration 2026: पंजीकरण कैसे करें?
सबसे पहले जेईई एडवांस्ड की आधिकारिक वेबसाइट https://jeeadv.ac.in/ पर विजिट करें। फिर, ‘जेईई (एडवांस्ड) 2026 के लिए एएटी पंजीकरण’ लिंक पर क्लिक करें। जेईई एडवांस्ड 2026 रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्म तिथि और मोबाइल नंबर की सहायता से लॉगिन करें। फॉर्म भरें, दस्तावेज अपलोड करें और सबमिट करें।
एएटी 2026 एग्जाम में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को जेईई एडवांस्ड 2026 एडमिट कार्ड के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड और पासपोर्ट आदि लाना अनिवार्य है। इसके अलावा, परीक्षार्थियों को ड्राइंग किट, रंगीन पेंसिल या क्रेयॉन, क्लिपबोर्ड और एएटी पंजीकरण 2026 फॉर्म लाना होगा।
अगली खबर
]JEE Advanced 2026 Result: जेईई एडवांस्ड रिजल्ट और फाइनल आंसर की जारी, 330 अंकों के साथ शुभम ने किया टॉप
जेईई एडवांस्ड 2026 के स्कोरकार्ड में उम्मीदवार का नाम, योग्यता स्थिति, अखिल भारतीय रैंक (AIR), विषयवार प्राप्त अंक, कुल अंक, श्रेणीवार रैंक और कटऑफ विवरण सहित अन्य जानकारी शामिल है।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा