Trusted Source Image

AAI JE ATC Final Result 2026: एयरपोर्ट अथॉरिटी जेई एटीसी फाइनल रिजल्ट aai.aero पर जारी, कटऑफ अंक जानें

Saurabh Pandey | April 8, 2026 | 11:30 AM IST | 1 min read

एएआई चयनित उम्मीदवारों को नियुक्ति से जुड़ी जानकारी और ऑफर ऑफ अपॉइंटमेंट उनके रजिस्टर्ड ईमेल आईडी पर भेजी जाएगी। एएआई एटीसी फाइनल रिजल्ट 2026 को आधिकारिक तौर पर पीडीएफ फॉर्मेट में जारी कर दिया गया है।

इस भर्ती परीक्षा के जरिए कुल 309 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। (आधिकारिक वेबसाइट)
इस भर्ती परीक्षा के जरिए कुल 309 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) ने जूनियर एग्जिक्यूटिव (एयर ट्रैफिक कंट्रोल) पद के लिए अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट aai.aero पर जाकर अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकते हैं। एएआई की ओर से फाइनल रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया गया है।

जूनियर एग्जिक्यूटिव (एयर ट्रैफिक कंट्रोल) पद के लिए चयनित उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र से संबंधित विवरण उनके पंजीकृत ईमेल आईडी पर भेजा जाएगा।

AAI JE ATC Final Result 2026: कटऑफ अंक

श्रेणी
कट-ऑफ अंक
अनारक्षित
109.00
ईडब्ल्यूएस
106.0
अन्य पिछड़ा वर्ग
107.00
अनूसूचित जाति
100.72
अनूसूचित जनजाति
97.00

Also read UPSSSC JE 2024 Exam Fee: यूपी जूनियर इंजीनियर मुख्य परीक्षा के लिए शुल्क विवरण जारी, परीक्षा तिथि जानें

AAI JE ATC Final Result 2026: रिजल्ट डाउनलोड प्रक्रिया

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट aai.aero पर जाएं।
  2. वेबसाइट के होमपेज पर उम्मीदवारों को रिजल्ट सेक्शन पर क्लिक करना होगा।
  3. इसके बाद 'AAI Junior Executive ATC Final Result 2026' लिंक पर क्लिक करना होगा।
  4. अब लिंक पर क्लिक करने के बाद रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
  5. एएआई जेई एटीसी फाइनल रिजल्ट का एक प्रिंट आउट निकाल लें।

AAI JE ATC Recruitment: रिक्तियों की संख्या

इस भर्ती परीक्षा के जरिए कुल 309 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा, जिसमें ओबीसी के लिए कुल 72 पद, ईडब्ल्यूएस के लिए कुल 30 पद, यूआर के कुल 125 पद, एससी के लिए कुल 55 पद और एसटी के लिए कुल 27 पद आरक्षित किए गए हैं।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications