रेलवे में पिछले 10 साल में 5 लाख भर्तियां, आरक्षण का रखा गया ध्यान, अश्विनी वैष्णव ने कहा
Press Trust of India | March 18, 2025 | 06:42 PM IST | 2 mins read
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि रेलवे में सभी 5 लाख नौकरियों में आरक्षण के सभी नियमों और कानूनों का पालन किया गया है।
नई दिल्ली: रेलवे में रोजगार और रेलवे भर्ती परीक्षाओं को लेकर विपक्ष की चिंताओं को खारिज करते हुए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार (18 मार्च) को लोकसभा में कहा कि पिछले एक दशक में रेलवे में 5 लाख नौकरियां दी गई हैं और इसमें आरक्षण के सभी नियमों का पालन किया गया है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने लोकसभा में बताया कि मोदी सरकार में अब तक 5 लाख लोगों को रेलवे में नौकरी दी जा चुकी है। इसके अलावा 1 लाख और भर्तियां चल रही हैं।
रेल मंत्री वैष्णव ने कहा कि रेलवे भर्ती परीक्षाएं बिना किसी पेपर लीक या रुकावट के आयोजित की जा रही हैं। परीक्षा केंद्र गृह क्षेत्र से बाहर रखने पर उन्होंने कहा कि यह नीति पूरे देश में लागू है ताकि परीक्षा की निष्पक्षता बनी रहे।
Railway Recruitment: 'किसी भी राज्य के साथ भेदभाव नहीं'
वैष्णव ने आगे कहा कि रेलवे में सभी पांच लाख नौकरियों में आरक्षण के सभी नियमों और कानूनों का पालन किया गया है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि 60 साल में पहली बार रेलवे में वार्षिक कैलेंडर की व्यवस्था की गई है।
रेल मंत्री वैष्णव ने कहा कि केंद्र सरकार किसी भी राज्य के साथ भेदभाव नहीं कर रही है। केरल, पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु समेत सभी राज्यों के रेल बजट में पहले ही बढ़ोतरी की जा चुकी है, चाहे वहां किसी भी पार्टी की सरकार हो।
रेल मंत्री ने सांसदों से कहा कि वे अपने मुख्यमंत्रियों से बात करें और रेलवे परियोजनाओं के लिए भूमि अधिग्रहण में मदद करें। उन्होंने कहा कि केरल में अभी तक केवल 14-15% और तमिलनाडु में केवल 23% भूमि का अधिग्रहण हुआ है।
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आगे कहा कि कोलकाता मेट्रो में स्थापना के बाद से 42 साल में केवल 28 किलोमीटर काम हुआ था, लेकिन मोदी सरकार के दस वर्ष में 38 किलोमीटर मेट्रो लाइन का काम हुआ है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा