Trusted Source Image

Yuva Sangam Phase 7 2026: युवा संगम फेज 7 के लिए आवेदन की लास्ट डेट 31 अगस्त तक बढ़ी

Saurabh Pandey | August 20, 2026 | 01:50 PM IST | 2 mins read

युवा संगम कार्यक्रम के सातवें चरण के लिए 18 से 30 साल की उम्र के युवा रजिस्टर कर सकते हैं और इसका हिस्सा बन सकते हैं। यह प्रोग्राम देश भर के युवाओं को आपस में जोड़ता है।

केंद्र सरकार के अनुसार, 'युवा संगम' 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' (EBSB) पहल के तहत युवाओं के आदान-प्रदान का एक प्रमुख कार्यक्रम है। (आधिकारिक वेबसाइट)
केंद्र सरकार के अनुसार, 'युवा संगम' 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' (EBSB) पहल के तहत युवाओं के आदान-प्रदान का एक प्रमुख कार्यक्रम है। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : शिक्षा मंत्रालय ने 'युवा संगम' के सातवें चरण के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 31 अगस्त, 2026 तक बढ़ा दी है। इससे देश भर के योग्य उम्मीदवारों को इस युवा एक्सचेंज प्रोग्राम में रजिस्टर करने और हिस्सा लेने का एक और मौका मिलेगा। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ebsb.aicte-india.org पर रजिस्टर कर सकते हैं। इससे पहले रजिस्ट्रेशन करने की आखिरी तारीख 18 अगस्त 2026 थी।

शिक्षा मंत्रालय की तरफ से दी गई आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, 18 से 30 साल की उम्र के इच्छुक युवा, जिनमें हायर एजुकेशन इंस्टीट्यूट्स के छात्र, नेशनल सर्विस स्कीम (NSS) या नेहरू युवा केंद्र संगठन (NYKS) के वॉलंटियर्स और युवा प्रोफेशनल्स शामिल हैं, वे आधिकारिक 'युवा संगम' पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

शिक्षा मंत्रालय ने एक्स पर दी जानकारी

शिक्षा मंत्रालय के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर एक पोस्ट में कहा गया है कि 18-30 साल की उम्र के युवा रजिस्टर कर सकते हैं और देश भर के युवाओं को जोड़ने वाले इस अनोखे युवा एक्सचेंज प्रोग्राम का हिस्सा बन सकते हैं।

Capture

Yuva Sangam Phase 7 2026: नोडल संस्थानों की जानकारी

आधिकारिक जानकारी के अनुसार, आईआईटी, आईआईएम, केंद्रीय विश्वविद्यालयों और एनआईटी समेत 20 उच्च शिक्षण संस्थानों (HEIs) को एक्सचेंज प्रोग्राम आयोजित करने और उसमें मदद करने के लिए नोडल संस्थानों के तौर पर चुना गया है।

चुने गए प्रतिभागी अपने साथ जोड़े गए राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में पांच से सात दिन के शैक्षणिक और सांस्कृतिक दौरे पर जाएंगे। इन दौरों के दौरान, प्रतिभागी स्थानीय परंपराओं, शिक्षण संस्थानों, शासन से जुड़ी पहलों, इनोवेशन इकोसिस्टम, उद्योगों, धरोहर स्थलों और सामुदायिक जीवन को करीब से जान सकेंगे।

उत्तर प्रदेश को केरल के साथ और मध्य प्रदेश को कर्नाटक के साथ जोड़ा गया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी को तमिलनाडु की सेंट्रल यूनिवर्सिटी के साथ जोड़ा गया है।

पांच मुख्य स्तंभों पर आधारित कार्यक्रम

यह कार्यक्रम पांच मुख्य स्तंभों पर आधारित है। इन गतिविधियों के माध्यम से, प्रतिभागी भारत की विविधता को बेहतर ढंग से समझते हैं और आपसी समझ व राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देते हैं।

  1. पर्यटन (Tourism)
  2. परंपरा (Traditions & Culture)
  3. प्रगति (Development & Governance)
  4. परस्पर संपर्क (People-to-People Connect)
  5. प्रौद्योगिकी (Technology & Innovation)।

Also read UP School News: शिक्षक दिवस पर यूपी में बंद किए गए 26000 स्कूलों में कार्यक्रम करेगी सपा - अखिलेश यादव

युवा संगम के बारे में...

केंद्र सरकार के अनुसार, 'युवा संगम' 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' (EBSB) पहल के तहत युवाओं के आदान-प्रदान का एक प्रमुख कार्यक्रम है। इसका मकसद अलग-अलग राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के युवा नागरिकों के बीच भावनात्मक जुड़ाव को मज़बूत करना और आपसी समझ को बढ़ावा देना है।

यह पहल 'विविधता में एकता' की भावना को बढ़ावा देती है। इसके तहत जोड़े गए राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के बीच व्यवस्थित दौरे आयोजित किए जाते हैं, जिससे प्रतिभागी भारत की समृद्ध सांस्कृतिक, भाषाई, शैक्षिक और विकासात्मक विविधता को अनुभव कर पाते हैं।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications