UP News: बुलडोजर चलते समय किताबें बचाने वाली 8 वर्षीय अनन्या बनना चाहती आईएएस अधिकारी, खींचा एससी का ध्यान
Press Trust of India | April 3, 2025 | 11:44 AM IST | 2 mins read
प्रयागराज में अवैध रूप से की गई तोड़फोड़ के एक मामले की सुनवाई करते हुए न्यायमूर्ति अभय एस ओका और न्यायमूर्ति उज्जल भुइयां की पीठ ने अंबेडकर नगर जिले में तोड़ी गई झोपड़ी से किताब लेकर भाग रही बच्ची के वायरल वीडियो पर गौर किया।
नई दिल्ली: अंबेडकर नगर जिले (उत्तर प्रदेश) की 8 वर्षीय छात्रा अनन्या अपने घर को बुलडोजर द्वारा गिराए जाने के दौरान भागते समय अपनी किताबें सीने से लगाए हुए थी। इस बच्ची के वायरल हुए वीडियो ने आमजनमानस को उद्वेलित करने के साथ ही उच्चतम न्यायालय का भी ध्यान खींचा। 8 वर्षीय बच्ची अनन्या यादव ने बताया कि वह आईएएस अधिकारी बनना चाहती हैं।
प्रयागराज में अवैध रूप से की गई तोड़फोड़ से संबंधित एक मामले की मंगलवार को सुनवाई करते हुए शीर्ष अदालत के न्यायमूर्ति अभय एस ओका और न्यायमूर्ति उज्जल भुइयां की पीठ ने अंबेडकर नगर जिले के अरई गांव के इस वीडियो पर गौर किया।
चिंता व्यक्त करते हुए न्यायमूर्ति भुइयां ने कहा, ‘‘हाल में एक वीडियो आया है जिसमें बुलडोजर द्वारा छोटी-छोटी झोपड़ियों को गिराया जा रहा है। एक छोटी बच्ची हाथ में किताबों को लेकर तोड़ी गई झोपड़ी से भाग रही है। इसने सभी को चौंका दिया है।’’
अंबेडकर नगर जिले में मार्च को तोड़फोड़ अभियान के दौरान वहां रखे बैग के पास एक शेड में आग लग गई तो छोटी बच्ची अनन्या उसे बचाने के लिए दौड़ी। पत्रकारों से बातचीत में अनन्या ने आईएएस अधिकारी बनने की अपनी आकांक्षाओं और तोड़फोड़ के बीच अपनी किताबें बचाने की बात साझा की।
उसने कहा “मैं स्कूल से लौटी और अपना बैग छप्पर में रख दिया, जहां मेरी मां ने जानवरों को बांधा था। हमारे घर के पास आग लग गई और मुझे तुरंत अपने स्कूल बैग और किताबों का ख्याल आया। बुलडोजर करीब आ रहा था, इसलिए मैं अपनी किताबें और नोटबुक लेने के लिए अंदर भागी।”
एसडीएम पवन जायसवाल ने कहा, ‘‘जब प्रशासनिक टीम अतिक्रमण हटाने पहुंची तो परिवार ने विरोध करना शुरू कर दिया। हमें नहीं पता कि छप्पर में से एक में आग कैसे लगी, लेकिन इसे काबू में कर लिया गया। बाद में एक ढांचे को ढहा दिया गया, लेकिन वह पूरी तरह से गैर-आवासीय था।’’
वायरल वीडियो के बारे में उन्होंने कहा, ‘‘लड़की जिस झोपड़ी से किताबें लेकर भागी थी, उसे छुआ तक नहीं गया। यह उस ढांचे से कुछ दूरी पर था, जिसमें आग लगी थी।’’ इस बीच, अधिकारियों ने वीडियो को लेकर उठे विवाद पर कार्रवाई शुरू कर दी है।
क्षेत्राधिकारी अनूप कुमार सिंह ने हाल में संवाददाताओं को बताया कि स्थानीय राजस्व अधिकारी ने घटना से संबंधित गलत सूचना और एआई-जनरेटेड छवियों के कथित प्रसार के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। थाना प्रभारी मामले की जांच कर रहे हैं और सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल