उत्तराखंड पुलिस ने भर्ती परीक्षा में संगठित गिरोह की संलिप्तता से किया इनकार, कांग्रेस ने धामी सरकार को घेरा
Santosh Kumar | September 22, 2025 | 08:35 AM IST | 2 mins read
आयोग अध्यक्ष जीएस मर्तोलिया ने प्रश्नपत्र लीक होने की बात तो स्वीकार नहीं की, लेकिन कुछ पन्नों के लीक होने को चिंता का विषय बताया।
देहरादून: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) द्वारा विभिन्न विभागों के लिए आयोजित स्नातक स्तरीय परीक्षा के प्रश्नपत्र कथित तौर पर लीक होने के मामले में पुलिस ने कहा है कि प्रारंभिक जांच में इस मामले में किसी संगठित गिरोह की संलिप्तता नहीं पाई गई है। हालांकि, देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अजय सिंह ने कल रात यह स्वीकार किया कि प्रश्नपत्र के कुछ प्रश्नों की तस्वीरें किसी परीक्षा केंद्र से किसी व्यक्ति द्वारा भेजी गई। उन्होंने कहा कि इस मामले में शामिल आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनके खिलाफ पुख्ता सबूत हासिल कर लिए गए हैं।
एसएसपी ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल हुए प्रश्नपत्र लीक का संदेह सामाजिक कार्यकर्ता बॉबी पंवार पर है। आयोग अध्यक्ष ने प्रश्नपत्र लीक होने की बात तो स्वीकार नहीं की, लेकिन कुछ पन्नों के लीक होने को चिंता का विषय बताया।
UKSSSC Paper Leak: दो आरोपियों को किया गया गिरफ्तार
आयोग अध्यक्ष जीएस मर्तोलिया ने कहा कि यह पेपर लीक का मामला नहीं है, किसी केंद्र से प्रश्नपत्र के तीन पन्ने बाहर आए हैं। यह आश्चर्य की बात है कि सभी केंद्रों पर मोबाइल जैमर लगे होने के बावजूद ये पन्ने कैसे बाहर आ गए।
आयोग ने देहरादून के एसएसपी और एसटीएफ से जांच करने का अनुरोध किया है। शनिवार को पुलिस ने हाकम सिंह और पंकज गौड़ को गिरफ्तार किया, जिन पर परीक्षा पास कराने के लिए कथित तौर पर 12-15 लाख रुपये वसूलने का आरोप है।
कांग्रेस पार्टी का धामी सरकार पर हमला
कांग्रेस पार्टी ने धामी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि परीक्षाओं में नकल रोकने के उसके सारे दावे झूठे साबित हुए हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करण महारा ने इसे युवाओं के भविष्य के साथ बड़ा धोखा बताया।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि राज्य सरकार को पेपर लीक के आरोपी को फिर से गिरफ्तार करना पड़ा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने पहले ही आशंका जताई थी कि सरकार पूरे प्रकरण में बड़े नेताओं और उच्चाधिकारियों को बचाने का काम कर रही है।
कांग्रेस पार्टी उत्तराखंड के युवाओं के साथ इस तरह का खिलवाड़ किसी भी रूप में बर्दाश्त नहीं करेगी। कांग्रेस नेता ने कहा कि कांग्रेस पूरे प्रदेश में इसका पुरजोर विरोध करेगी और युवाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष करेगी।
इनपुट्स-पीटीआई
अगली खबर
]IBPS RRB PO, Clerk Recruitment 2025: आईबीपीएस आरआरबी पीओ, क्लर्क भर्ती के लिए आवेदन की तिथि 28 सितंबर तक बढ़ी
आवेदन की अंतिम तिथि, जो पहले 21 सितंबर निर्धारित थी, अब 28 सितंबर, 2025 तक बढ़ा दी गई है। सभी उम्मीदवार जो भर्ती के लिए इच्छुक और पात्र हैं, आधिकारिक वेबसाइट ibps.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल