Uttarakhand NEET UG Counselling 2026: उत्तराखंड नीट यूजी राउंड 1 प्रोविजनल रिजल्ट जारी, लेटेस्ट अपडेट जांचें
Abhay Pratap Singh | August 27, 2026 | 10:53 PM IST | 2 mins read
यूके नीट यूजी काउंसलिंग 2026 राउंड 1 सीट अलॉटमेंट डाउनलोड करने के लिए किसी भी तरह के लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता नहीं होगी।
नई दिल्ली: हेमवती नंदन बहुगुणा उत्तराखंड चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय (HNBUMEU) ने आज उत्तराखंड नीट यूजी काउंसलिंग 2026 के लिए राउंड 1 का प्रोविजनल सीट आवंटन परिणाम घोषित कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट hnbumu.ac.in पर जाकर यूके नीट यूजी राउंड 1 प्रोविजनल रिजल्ट 2026 पीडीएफ जांच सकते हैं।
आधिकारिक नोटिस में कहा गया कि, “प्रोविजनल रिजल्ट में किसी भी तरह की विसंगति होने पर 28 अगस्त 2026 को शाम 4:00 बजे तक काउंसलिंग बोर्ड को आधिकारिक ईमेल आईडी ukneetcounselling@gmail.com के माध्यम से सूचित किया जा सकता है।” उम्मीदवार 28 अगस्त को शाम 4:00 बजे के बाद अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड कर सकते हैं।
उत्तराखंड नीट यूजी सीट अलॉटमेंट लेटर 2026 डाउनलोड करने के लिए नीट रोल नंबर और जन्म तिथि जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
UK NEET UG 2026 UG Counselling Round 1: रिपोर्टिंग तिथि
उत्तराखंड नीट यूजी काउंसलिंग 2026 राउंड 1 सीट आवंटन परिणाम में आवंटित कॉलेज व पाठ्यक्रम, नीट यूजी रोल नंबर, उम्मीदवार का नाम, नीट 2026 रैंक, नीट स्कोर, स्टेट रैंक और कैटेगरी सहित अन्य विवरण जांच सकते हैं। सीट आवंटित उम्मीदवारों को 5 सितंबर, 2026 तक अपने आवंटित संस्थानों में रिपोर्ट करना होगा।
आवेदक अपनी आवंटित सीट को फ्रीज कर सकते हैं और दस्तावेज सत्यापन एवं प्रवेश के लिए संबंधित कॉलेज में उपस्थित हो सकते हैं या अपनी सीट अपग्रेड करने के लिए फ्लोट विकल्प का चयन कर सकते हैं। राउंड 1 में जिन उम्मीदवारों को सीट आवंटित नहीं हुई है, वे उत्तराखंड नीट यूजी 2026 प्रवेश प्रक्रिया के बाद के चरणों में भाग ले सकते हैं।
विश्वविद्यालय ने बताया कि, “उम्मीदवारों को सूचित किया जाता है कि प्रोविजनल रिजल्ट केवल जानकारी के लिए है और इसमें बदलाव हो सकता है। प्रोविजनल रिजल्ट में आवंटित सीट से उम्मीदवार को कोई अधिकार या दावा नहीं मिलेगा और प्रोविजनल रिजल्ट को किसी भी अदालत में चुनौती नहीं दी जा सकेगी।”
Uttarakhand NEET UG Seat Allotment Result 2026: डाउनलोड चरण
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उत्तराखंड नीट यूजी सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 2026 जांच सकते हैं:
- HNBUMEU की आधिकारिक वेबसाइट hnbumu.ac.in पर जाएं।
- ‘NEET UG 2026 Uttarakhand State Centralized Counselling’ पर क्लिक करें।
- इसके बाद, ‘PROVISIONAL COMPLETE BROAD SHEET (NEET UG) ROUND-1’ पर जाएं।
- उम्मीदवार Ctrl+F की मदद से रोल नंबर व नाम जांचें और इसे डाउनलोड करें।
अगली खबर
]BTSC Staff Nurse 2025 Final Result: बिहार स्टाफ नर्स फाइनल रिजल्ट जारी, डाउनलोड करें; 7376 कैंडिडेट चयनित
बीटीएससी स्टाफ नर्स 2025 फाइनल मेरिट सूची में कैटेगरी-वाइज उम्मीदवारों के रोल नंबर, नाम, पिता का नाम, जेंडर, जन्म तिथि और होम डिस्ट्रिक्ट सहित अन्य महत्वपूर्ण विवरण शामिल हैं।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा