Uttarakhand NEET PG Counselling 2025: उत्तराखंड नीट पीजी काउंसलिंग राउंड 1 पंजीकरण शुरू, शेड्यूल जानें
Abhay Pratap Singh | November 6, 2025 | 04:44 PM IST | 2 mins read
एमडी और एमएस प्रवेश के लिए एनआरआई कोटे के तहत पंजीकरण करने के इच्छुक उम्मीदवारों को 8 नवंबर तक अपना नीट पीजी काउंसलिंग 2025 राउंड 1 आवेदन जमा करना होगा।
नई दिल्ली: हेमवती नंदन बहुगुणा उत्तराखंड चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय (HNBUMU) ने उत्तराखंड नीट पीजी काउंसलिंग 2025 राउंड 1 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट hnbumu.ac.in पर जाकर उत्तराखंड नीट पीजी राउंड 1 काउंसलिंग के लिए आवेदन कर सकते हैं।
उत्तराखंड नीट पीजी काउंसलिंग राउंड 1 रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 9 नवंबर (शाम 5 बजे) है। अभ्यर्थियों को काउंसलिंग पंजीकरण शुल्क के रूप में 6,500 रुपये का भुगतान ऑनलाइन माध्यम में करना होगा। उत्तराखंड नीट पीजी काउंसलिंग राउंड 1 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 15 नवंबर, 2025 को घोषित किया जाएगा।
एचएनबीयूएमयू के आधिकारिक नोटिस के अनुसार, एमडी और एमएस प्रवेश के लिए एनआरआई कोटे के तहत पंजीकरण करने के इच्छुक उम्मीदवारों को 8 नवंबर तक अपना नीट पीजी काउंसलिंग 2025 आवेदन पत्र जमा करना होगा। ऑनलाइन पंजीकरण शुल्क 10,000 रुपये और सुरक्षा राशि 200,000 रुपये (नॉन रिफंडेबल) है।
एक अन्य सूचना में कहा गया कि, “बेंचमार्क दिव्यांगजन (पीडब्ल्यूबीडी) श्रेणी के अंतर्गत प्रवेश के लिए केवल राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) द्वारा अधिकृत नामित केंद्रों द्वारा जारी किए गए विकलांगता प्रमाण पत्र ही स्वीकार किए जाएंगे।” उत्तराखंड नीट पीजी 2025 काउंसलिंग तीन चरणों में आयोजित की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
Uttarakhand NEET PG Counselling Round 1 Schedule: राउंड 1 शेड्यूल
नीचे सारणी में कैंडिडेट उत्तराखंड नीट पीजी काउंसलिंग राउंड 1 शेड्यूल जांच सकते हैं:
| कार्यक्रम | तिथियां |
|---|---|
| राउंड 1 के लिए पंजीकरण और सुरक्षा शुल्क भुगतान | 6 से 9 नवंबर, 2025 (शाम 5 बजे तक) |
|
एनआरआई कोटा सीटों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण और सुरक्षा शुल्क जमा करना
|
6 से 8 नवंबर, 2025 (शाम 4 बजे तक)
|
| प्रोविजनल स्टेट मेरिट लिस्ट | 10 नवंबर, 2025 (दोपहर 3 बजे के बाद) |
|
एनआरआई उम्मीदवारों की मेरिट सूची
|
8 नवंबर, 2025 (रात 8 बजे के बाद) |
|
एनआरआई सीटों के कॉलेज स्तर पर दस्तावेज सत्यापन
|
9 नवंबर, 2025 |
| चॉइस फिलिंग और लॉकिंग | 10 नवंबर (शाम 5 बजे से) से 12 नवंबर, 2025 (रात 11:59 बजे) तक |
| सीट आवंटन डाटा प्रोसेसिंग | 13 और 14 नवंबर, 2025 |
| अलॉटमेंट रिजल्ट | 15 नवंबर, 2025 (रात 8 बजे के बाद) |
| आवंटित कॉलेज में रिपोर्टिंग की अंतिम तिथि | 20 नवंबर 2025 |
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार