Uttarakhand News: उत्तराखंड सरकार हर जिले में एक मेडिकल कॉलेज बनाने का कर रही प्रयास, सीएम धामी ने कहा
Press Trust of India | August 18, 2025 | 02:46 PM IST | 1 min read
सीएम ने कहा कि राज्य में 11 लाख से अधिक मरीजों को अब तक 21 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की ‘कैशलेस’ इलाज की सुविधा प्रदान की जा चुकी है।
देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार (17 अगस्त) को कहा कि राज्य सरकार स्थानीय स्तर पर जनता को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए हर जिले में एक मेडिकल कॉलेज स्थापित करने का प्रयास कर रही है। मुख्यमंत्री ने यह बात 'उत्तराखंड चिकित्सा स्वास्थ्य सशक्तिकरण अभियान' में 220 चिकित्सा अधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरित करने के बाद कही।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, “हम प्रत्येक जिले में एक-एक मेडिकल कॉलेज स्थापित करने का प्रयास कर रहे हैं, ताकि लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध हो सकें।”
11 लाख से अधिक मरीजों को मिला इलाज
सीएम ने कहा कि राज्य में 11 लाख से अधिक मरीजों को अब तक 21 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की ‘कैशलेस’ इलाज की सुविधा प्रदान की जा चुकी है, श्रीनगर में कार्डियो और न्यूरोलॉजी तथा हल्द्वानी में कैंसर से संबंधित चिकित्सा सुविधा प्रदान की जा रही है।
उन्होंने कहा कि आपात स्थिति में सुदूरवर्ती क्षेत्रों से हेलीकॉप्टर के माध्यम से भी स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करायी जा रही हैं। उन्होंने इस संबंध में कहा कि हाल में धराली आपदा के दौरान यह देखने को भी मिला।
धामी ने कहा कि स्वास्थ्य केंद्रों के आधुनिकीकरण, पैरामेडिकल स्टाफ की भर्ती और टेलीमेडिसिन सेवा के कारण राज्य में चिकित्सा सुविधाओं में सुधार हुआ है। उन्होंने नियुक्ति पत्र पाने वाले चिकित्सकों से मरीजों के साथ अच्छा व्यवहार करने की अपील की।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा, “आप मात्र चिकित्सक नहीं बल्कि देवभूमि के आरोग्य प्रहरी भी हैं। आप सभी को प्रदेश की चिकित्सा को जनसुलभ और नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए पूर्ण समर्पण और सेवाभाव से कार्य करना होगा।”
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच