Uttarakhand Cooperative Bank Recruitment 2024: उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक भर्ती पंजीकरण शुरू, ऐसे करें अप्लाई
Saurabh Pandey | April 4, 2024 | 03:26 PM IST | 1 min read
उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक भर्ती 2024 आवेदन करने वाले पात्र उम्मीदवारों की आयु सीमा 21 से 42 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
नई दिल्ली : उत्तराखंड सहकारी संस्थागत सेवा बोर्ड (UCISB) ने बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (IBPS) के माध्यम से उत्तराखंड सहकारी बैंक भर्ती 2024 के लिए आवेदन मांगे हैं। इस भर्ती के माध्यम से उत्तराखंड सहकारी संस्थागत सेवा बोर्ड देहरादून विभिन्न पदों क्लर्क, जूनियर शाखा प्रबंधक, वरिष्ठ शाखा प्रबंधक, सहायक प्रबंधक और प्रबंधक के पदों पर भर्तियां करेगा। इन रिक्तियों के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया 1 अप्रैल से जारी है। आवेदन करने और शुल्क भुगतान की आखिरी तारीख 30 अप्रैल 2024 तक है।
Uttarakhand Cooperative Bank Recruitment 2024 रिक्तियों का विवरण
उत्तराखंड सहकारी बैंक भर्ती 2024 के माध्यम से 233 रिक्तियों को भरा जाएगा। कैटेगरीवाइज रिक्तियों की संख्या नीचे देख सकते हैं-
- क्लर्क - 162 पद
- जूनियर शाखा प्रबंधक - 54 पद
- वरिष्ठ शाखा प्रबंधक - 09 पद
- सहायक प्रबंधक - 06 पद
- प्रबंधक - 02 पद
आयु सीमा
उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक भर्ती 2024 आवेदन करने वाले पात्र उम्मीदवारों की आयु सीमा 21 से वर्ष के बीच होनी चाहिए। भर्ती नियमों के अनुसार आयु में अतिरिक्त छूट दी जाएगी।
आवेदन शुल्क
उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक भर्ती 2024 आवेदन करने वाले एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 750 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा, जबकि अन्य सभी श्रेणियों के उम्मीदवारों को 1000 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा।
चयन प्रक्रिया
उत्तराखंड सहकारी बैंक भर्ती 2024 उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन, चिकित्सा परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। आईबीपीएस द्वारा लिखित परीक्षा में उम्मीदवारों को शामिल होना होगा। इसके बाद लिखित परीक्षा से शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन में सामिल होना होगा। दस्तावेज सत्यापन के बाद उम्मीदवारों का मेडिकल टेस्ट किया जाएगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी