Uttarakhand B.Tech Counselling 2025: उत्तराखंड बीटेक काउंसलिंग शेड्यूल uktech.ac.in जारी, 16 जून से पंजीकरण
Saurabh Pandey | June 9, 2025 | 02:43 PM IST | 3 mins read
जिन अभ्यर्थियों को कोई सीट आवंटित नहीं हुई है वह अभ्यर्थी बिना किसी काउंसलिंग शुल्क के भाग ले सकता है। उन्हें केवल दोबारा अपनी चॉइसेस को भरना होगा, जिससे वह अगले राउंड में भाग ले सकें। ऐसे उम्मीदवारों को अगले राउंड के लिए कोई काउंसलिंग फीस नहीं देनी पड़ेगी।
नई दिल्ली : वीर माधो सिंह भंडारी उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय (VMSB UTU) ने 2025-26 शैक्षणिक वर्ष के लिए बी.टेक काउंसलिंग शेड्यूल जारी कर दिया है। शेड्यूल के मुताबिक काउंसलिंग के पहले राउंड के लिए पंजीरण 16 जून से 20 जून, 2025 तक चलेगा। उम्मीदवार 16 से 21 जून तक अपनी चॉइस भर सकते हैं। इसके बाद 26 और 27 जून तक फ्रीज, फ्लोट और विड्रॉ का ऑप्शन चुन सकेंगे। इसके बाद उम्मीदवारों को 27 से 30 जून तक आवंटित संस्थानों में रिपोर्ट करना होगा।
अभ्यर्थी जहां प्रवेश लेना चाहते हैं वहां अपनी चॉइस के वरीयता क्रम में सारी चॉइस भरनी होगी। आपको सलाह दी जाती है। कि ज्यादा से ज्यादा चॉइस भरें, जिससे आपको कोई ना कोई सीट आवंटित होने की संभावना रहे। अभ्यर्थी विकल्प भरते समय ध्यान रखें कि विकल्पों को संस्था/ब्रांच (जिसमें प्रवेश के इच्छुक हों) को वरीयता क्रम में भरें और सेव करें। जब यह सुनिश्चित कर लें कि अब वरीयता क्रम अथवा विकल्प में कोई परिवर्तन नहीं करना है तब ही सबमिट करें। एक बार सबमिट करने के बाद पुनः परिवर्तन सम्भव नहीं होगा।
Uttarakhand B Tech Lateral Entry: काउंसलिंग शुल्क
उत्तराखंड बीटेक , बीफार्मा द्वितीय वर्ष में प्रवेश के लिए उत्तराखंड के अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। सबसे पहले काउंसलिंग शुल्क के रूप में 2000 रुपये सभी अभ्यर्थियों को जमा करना होगा।
Uttarakhand B.Tech Counselling 2025: काउंसलिंग शेड्यूल
|
काउंसलिंग राउंड
|
पंजीकरण व शुल्क जमा करने की अवधि
|
विकल्प भरने की अवधि
|
सीट आवंटन की तिथि
|
विकल्प चुनने (फ्रीज़/फ्लोट/विदड्रॉ) की अवधि
|
आवंटित संस्थानों में रिपोर्टिंग की तिथि
|
|---|---|---|---|---|---|
|
पहला राउंड
|
16 जून 2025 से 20 जून 2025
|
16 जून 2025 से 21 जून 2025
|
26 जून 2025
|
26 जून 2025 से 27 जून 2025
|
27 जून 2025 से 30 जून 2025
|
|
दूसरा राउंड
|
3 जुलाई 2025 से 4 जुलाई 2025
|
3 जुलाई 2025 से 5 जुलाई 2025
|
10 जुलाई 2025
|
10 जुलाई 2025 से 11 जुलाई 2025
|
11 जुलाई 2025 से 15 जुलाई 2025
|
|
तीसरा राउंड
|
16 जुलाई 2025 से 17 जुलाई 2025
|
17 जुलाई 2025 से 19 जुलाई 2025
|
24 जुलाई 2025
|
24 जुलाई 2025 से 25 जुलाई 2025
|
25 जुलाई 2025 से 29 जुलाई 2025
|
Uttarakhand B.Tech Counselling 2025: काउंसलिंग प्रक्रिया
काउंसलिंग में तीन विकल्प मौजूद रहेंगे। फ्रीज , फ्लोट और विड्रॉ करने का। आप फ्रीज ऑप्शन का चुनाव तब करेंगे जब आपको अलॉटेड सीट पसंद है और आप इस पर एडमिशन लेना चाहते हैं। इसके लिए आपको अपनी चॉइस फ्रीज करके 10,000 रुपये एडवांस एडमिशन फीस काउंसलिंग पोर्टल पर देना होगा एवं रिपोर्टिंग डेट पर आपको संबंधित संस्थान में जाकर अपने डॉक्यूमेंट्स चेक कराके एवं बची हुई एडमिशन फीस दे कर अपनी प्रवेश प्रक्रिया को पूर्ण करना होगा।
जिन अभ्यर्थियों को कोई सीट आवंटित नहीं हुई है वह अभ्यर्थी बिना किसी काउंसलिंग शुल्क के भाग ले सकता है। उन्हें केवल दोबारा अपनी चॉइसेस को भरना होगा, जिससे वह अगले राउंड में भाग ले सकें। ऐसे उम्मीदवारों को अगले राउंड के लिए कोई काउंसलिंग फीस नहीं देनी पड़ेगी।
यदि कोई अभ्यर्थी विड्रॉ ऑप्शन का चुनाव करने के बाद अगले राउंड की काउंसलिंग में दोबारा शामिल होना चाहता है तो फिर से 2000 रुपये काउंसलिंग फीस का भुगतान करना होगा। यदि कोई अभ्यर्थी फ्री, फ्लोट और विड्रॉ में से किसी ऑप्शन का चयन नहीं करता है तो उसको भी विड्रॉ मान लिया जाएगा। विड्रॉ कैंडिडेट्स अगर अगले राउंड में दोबारा पार्टिसिपेट करना चाहते हैं तो उन्हें 2000 रुपये काउंसलिंग फीस पुनः भुगतान करके अपनी चॉइस फाइल करनी होंगी।
अगली खबर
]COMEDK UGET Counselling 2025: कॉमेडके यूजीईटी काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन आज से होगा शुरू, जानें टाइमिंग, लास्ट डेट
कॉमेडके यूजीईटी 2025 परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार कॉमेडके यूजीईटी काउंसलिंग 2025 रजिस्ट्रेशन लिंक एक्टिव होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट comedk.org पर आवेदन कर सकेंगे।
Santosh Kumar | 3 mins readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार