UK Board 12th Topper List 2024 Out: उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 12 की टॉपर सूची जारी; पीयूष खोलिया 488 अंकों से टॉपर
Santosh Kumar | April 30, 2024 | 12:49 PM IST | 2 mins read
UK Board 12th Result 2024 देखने के लिए छात्रों को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर अपना लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे परीक्षा रोल नंबर दर्ज करना होगा।
Download this ebook to explore 50+ entrance exams after Class 12 for admission into top undergraduate colleges across engineering, management, law & more.
Download Nowनई दिल्ली: उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (यूबीएसई) द्वारा कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। बोर्ड ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए छात्रों के नतीजे घोषित किए हैं। यूके बोर्ड ने परीक्षा में शीर्ष रैंक धारकों की सूची भी जारी की है। अल्मोड़ा के छात्र पीयूष खोलिया और हल्द्वानी की छात्रा कंचन जोशी ने परीक्षा में टॉप किया है। अभ्यर्थी उत्तराखंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uaresults.nic.in पर जाकर नतीजे ऑनलाइन देख सकते हैं।
Latest: UBSE 12th Compartment Result 2026 Link Active
New: 50+ Entrance Exams after 12th | Best Career Options after 12th
Also See: UK Board Class 12th QP's & Answer Key 2026
Free Study Material for Class 12th: Boards & JEE | Boards & NEET
परिणाम देखने के लिए छात्रों को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर अपना लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे परीक्षा रोल नंबर दर्ज करना होगा। UK Board 12th Exam 2024 में अल्मोडा विवेकानन्द के छात्र पीयूष खोलिया और हलद्वानी हरगोविन्द सुयाल की छात्रा कंचन जोशी ने 500 में से 488 अंक प्राप्त कर सामूहिक रूप से शीर्ष स्थान प्राप्त किया है। दोनों ने 97.60% अंक प्राप्त किए हैं।
UK Board 12th Result 2024 में लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत 78.97 रहा है। जबकि लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 85.96 रहा। बता दें कि उत्तराखंड बोर्ड 12वीं की परीक्षाएं 27 फरवरी से 16 मार्च के बीच आयोजित की गई थीं। परीक्षा में 90 हजार से ज्यादा स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया था।
UK Board 12th Topper List 2024: उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 12 की टॉपर सूची
उत्तराखंड 12वीं परीक्षा में टॉप करने वाले छात्रों की सूची नीचे दी गई है-
| रैंक |
नाम |
अंक | प्रतिशत |
|---|---|---|---|
|
1 |
पीयूष खोलिया |
488 |
97.60 |
|
1 |
कंचन जोशी |
488 |
97.60 |
|
2 |
अंशुल नेगी |
485 |
97.00 |
|
3 |
हरीश चन्द्र बिजल्वाण |
480 |
96.00 |
|
3 |
आयुष अवस्थी |
480 |
96.00 |
|
4 |
अभय उपाध्याय |
479 |
95.80 |
|
5 |
सोनाली यादव |
478 |
95.60 |
UK Board 12th Result 2024: ऐसे देखें नतीजे
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके यूके बोर्ड 12वीं परिणाम 2024 आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट uaresults.nic.in या ubse.uk.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर 'UK Board 12th Result 2024 Link' पर क्लिक करें।
- दिए गए क्षेत्र में रोल नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करें।
- अब, "परिणाम प्राप्त करें" बटन पर क्लिक करें।
- UK Board 12th Result 2024 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- भविष्य के संदर्भ के लिए रिजल्ट डाउनलोड करें और प्रिंटआउट ले लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा