UP News: उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में कॉलेज प्रिंसिपल की हत्या के दोषी व्यक्ति का शव फंदे से लटका हुआ मिला
Press Trust of India | January 6, 2026 | 08:03 AM IST | 1 min read
पुलिस के मुताबिक प्रारंभिक जांच में यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है।
सुलतानपुर: सुलतानपुर जिला मुख्यालय के कोतवाली नगर क्षेत्र में गनपत सहाय पीजी कॉलेज के प्राचार्य हत्याकांड के दोषी का शव सोमवार शाम फंदे से लटकता हुआ मिला। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार नगर कोतवाली क्षेत्र के पंचरास्ता के निकट रामलीला मैदान में स्थित सन्त तुलसीदास विद्यालय परिसर में विद्यालय प्रबंधक सुषमा मिश्रा के पति अनिल मिश्रा का शव मिला।
घटना की जानकारी मिलते ही नगर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अनिल मिश्रा प्राचार्य हत्याकांड में उच्च न्यायालय द्वारा दी गई जमानत पर बाहर था।
पुलिस के मुताबिक प्रारंभिक जांच में यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है। मृतक अनिल मिश्रा का नाम पूर्व में गनपत सहाय महाविद्यालय के प्राचार्य प्रताप बहादुर सिंह हत्याकांड में मुख्य आरोपी के तौर पर सामने आया था।
गनपत सहाय पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रताप बहादुर सिंह अपने अंगरक्षक सुरेश सिंह के साथ बैक पेपर परीक्षा की निगरानी कर रहे थे, तभी ताबड़तोड़ फायरिंग में उनकी मौत हो गई थी।
अक्टूबर 2021 में इस हत्याकांड में 5 दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी जिसमें अनिल मिश्रा भी शामिल है। नगर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मामले की जांच जारी है। मृत्यु के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हो पाएगा, जिसके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
अगली खबर
]शिक्षा मंत्रालय ने तेजपुर विश्वविद्यालय के कुलपति को विरोध प्रदर्शनों के बीच छुट्टी पर भेजा, जांच समिति गठित
तेजपुर विश्वविद्यालय के कुलपति शंभूनाथ सिंह को छुट्टी पर जाने का आदेश दिया है और उनके खिलाफ लगे आरोपों की जांच के लिए एक समिति गठित करने का निर्देश दिया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
Press Trust of India | 1 min readविशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच