UTET 2026 Registration: उत्तराखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन ukutet.com पर शुरू, अंतिम तिथि 3 अगस्त
Abhay Pratap Singh | July 15, 2026 | 10:47 AM IST | 1 min read
यूटीईटी 2026 एप्लीकेशन फॉर्म में उम्मीदवारों को 8 से 11 अगस्त तक सुधार का मौका भी दिया जाएगा।
नई दिल्ली: उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE) ने उत्तराखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 (UTET 2026) के लिए ऑनलाइन माध्यम में आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ukutet.com पर जाकर यूटीईटी 2026 के लिए अंतिम तिथि 3 अगस्त तक अप्लाई कर सकते हैं।
यूटेट 2026 परीक्षा पेपर-1 और पेपर-2 के लिए आयोजित की जाती है। एक पेपर के आवेदन करने वाले सामान्य/ ओबीसी/ ईडब्ल्यूएस को 600 रुपये और एससी/ एसटी को 300 रुपये भुगतान करना होगा, जबकि दोनों पेपरों के लिए एससी/ एसटी को 500 रुपये और सामान्य/ ओबीसी/ ईडब्ल्यूएस को 1000 रुपये देना होगा।
UTET 2026 Notification: शैक्षणिक योग्यता
- यू टीईटी पेपर 1 (कक्षा 1-5) - न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ उच्चतर माध्यमिक या समकक्ष एवं 2-वर्षीय डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (बीटीसी/डीएलएड) हो।
- यूटीईटी पेपर 2 (कक्षा 6-8) - स्नातक डिग्री या इसके समकक्ष और 2-साल का डिप्लोमा इन एलिमेंट्री एजुकेशन (BTC/ DElEd) हो।
Also read CG PAT PVPT Answer Key 2026: सीजी पीएटी पीवीपीटी आंसर की जारी, 20 जुलाई तक चुनौती का मौका
Uttarakhand Teacher Eligibility Test 2026: तिथियां
यूटीईटी रजिस्ट्रेशन फीस जमा करने की आखिरी तिथि 6 अगस्त निर्धारित की गई है। आवेदकों को यूटीईटी 2026 एप्लीकेशन फॉर्म में 8 से 11 अगस्त तक सुधार का मौका भी दिया जाएगा। उत्तराखंड टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट 2026 के लिए आवेदन लिंक 14 जुलाई से सक्रिय है।
यूटेट 2026 परीक्षा 29 सितंबर को दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पेपर-1 का समय सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे और पेपर-2 का समय दोपहर 2:00 बजे से शाम 4:30 बजे तक निर्धारित है। शैक्षणिक योग्यता संबंधित अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार उत्तराखंड टीईटी 2026 नोटिफिकेशन जांच सकते हैं।
UKUTET Online Form 2026: आवेदन प्रक्रिया
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार उत्तराखंड टेट 2026 आवेदन फॉर्म भर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट https://ukutet.com/ पर जाएं।
- पंजीकरण करें और जनरेट क्रेडेंशियल से लॉगिन करें।
- फॉर्म भरें, दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क जमा करें।
- सबमिट करें और प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार