UPUMS CPNET 2025: यूपीयूएमएस सीपीएनईटी पंजीकरण upums.ac.in पर शुरू, पात्रता मानदंड, आवेदन शुल्क जानें
Saurabh Pandey | June 13, 2025 | 12:32 PM IST | 2 mins read
सीपीएनईटी-2025 में केवल वही परीक्षार्थी आवेदन कर सकते हैं, जो उत्तर प्रदेश के निवासी हों अथवा जिन परीक्षार्थियों ने 10वीं और 12वीं उत्तर प्रदेश से उत्तीर्ण किया हो।
Explore top-rated courses such as Medical Lab Technology, Radiology, Physiotherapy and more. Discover leading colleges and learn about in-demand career in hospitals, diagnostics, and public health.
Check Nowनई दिल्ली : उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय, सैफई, इटावा द्वारा संयुक्त फार्मेसी एवं नर्सिंग प्रवेश परीक्षा (सीपीएनईटी) के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुका है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upums.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 30 जून 2025 है।
यूपीयूएमएस सीपीएनईटी 2025 आवेदन पत्र जमा करने वाले उम्मीदवार 1 जुलाई से 2 जुलाई तक अपने आवेदन पत्र में त्रुटियों को सुधार सकेंगे।
विश्वविद्यालय के फार्मेसी संकाय में संचालित बी.फार्मेसी (60 सीट) एवं नर्सिंग संकाय में संचालित जीएनएम (60 सीट) एवं एएनएम (50 सीट) पाठ्यक्रमों में सत्र 2025-26 में प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन चल रहा है। यूपीयूएमएस सीपीएनईटी 2025 आवेदन केवल ऑनलाईन माध्यम से ही स्वीकार होंगे। सभी पाठ्यक्रमों के लिए केवल एक ही संयुक्त प्रवेश परीक्षा (Computer Based Test- CBT) कराई जाएगी।
सीपीएनईटी-2025 में केवल वही परीक्षार्थी आवेदन कर सकते हैं, जो उत्तर प्रदेश के निवासी हों अथवा जिन परीक्षार्थियों ने 10वीं और 12वीं उत्तर प्रदेश से उत्तीर्ण किया हो।
CPNET Application Fee: आवेदन शुल्क
यूपीयूएमएस सीपीएनईटी 2025 के लिए आवेदन शुल्क सामान्य / अन्य पिछड़ा वर्ग आवेदकों के लिए 3000 रुपये + जीएसटी है, जबकि अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति अभ्यर्थियों के लिए 2000 रुपये+ जीएसटी है।
CPNET 2025: पाठ्यक्रमों का विवरण
|
पाठ्यक्रमों के नाम
|
पाठ्यक्रम की अवधि
|
संकाय
|
सीटों की संख्या
|
|---|---|---|---|
|
बी.फार्मेसी
|
4 वर्ष (8 सेमेस्टर)
|
फार्मेसी
|
60
|
|
जी.एन.एम.
|
3 वर्ष
|
नर्सिंग
|
60
|
|
ए.एन.एम.
|
2 वर्ष
|
नर्सिंग
|
50
|
CPNET 2025 Exam Date: परीक्षा तिथि
संयुक्त फार्मेसी एवं नर्सिंग प्रवेश परीक्षा (सीपीएनईटी) 13 जुलाई को आयोजित की जाएगी, जबकि परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 8 जुलाई को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।
CPNET 2025: परीक्षा पैटर्न
CPNET 2025 परीक्षा 2 घंटे की अवधि के लिए अंग्रेजी में आयोजित की जाएगी और इसमें 100 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) शामिल होंगे। परीक्षा समाप्त होने के बाद, आयोजक प्राधिकरण द्वारा परिणाम घोषित किए जाएंगे। परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवार CPNET 2025 के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। B.Pharm, ANM और GNM पाठ्यक्रमों में प्रवेश CPNET 2025 के अंकों के आधार पर होगा।
अगली खबर
]NEET PG 2025: नीट पीजी एग्जाम सिटी री-सबमिशन विंडो आज होगी ओपन, जानें टाइमिंग, वेबसाइट लिंक
जो उम्मीदवार स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के लिए राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा के लिए उपस्थित होना चाहते हैं, वे एनबीई की आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर लिंक सक्रिय होने के बाद अपने विकल्प भर सकते हैं। बोर्ड लिंक आज दोपहर 3 बजे सक्रिय हो जाएगा।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा