UPSSSC X Ray Technician 2023 Final Result: यूपीएसएसएससी एक्स-रे टेक्नीशियन फाइनल रिजल्ट upsssc.gov.in पर जारी

Saurabh Pandey | July 14, 2026 | 05:33 PM IST | 1 min read

यूपीएसएसएससी एक्स-रे टेक्नीशियन भर्ती परीक्षा का फाइनल रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जारी कर दिया गया है।

फाइनल चयन के लिए कुल 382 पदों में से 377 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने एक्स-रे टेक्नीशियन (सामान्य चयन) मुख्य परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। जिन उम्मीदवारों का चयन किया गया है, उनके रोल नंबर वाली पीडीएफ आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर अपलोड कर दी गई है। फाइनल चयन के लिए कुल 382 पदों में से 377 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है।

यूपीएसएसएससा द्वारा जारी नोटिस में बताया गया है कि दिव्यांग श्रेणी के अंतर्गत उपश्रेणी-एचएच के 5 पदों के लिए वांछित अभ्यर्थी उपलब्ध न होने के कारण रिक्त 5 पदों को आगे बढ़ा दिया है, यानी उन्हें अगली भर्ती के लिए सुरक्षित रख लिया गया है।

श्रेणी
चयनित अभ्यर्थी
अग्रनीत पद
अनारक्षित
150
03
अनुसूचित जाति
79
01
अनुसूचित जनजाति
08
00
अन्य पिछड़ा वर्ग
102
01
आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए
38
00
कुल पद
377
05

Also read MPPSC Sports Officer 2024 Interview: एमपी स्पोर्ट्स ऑफिसर इंटरव्यू शेड्यूल जारी, एडमिट कार्ड 23 जुलाई को

UPSSSC X Ray Technician 2023 Final Result: कैटेगरीवाइज कटऑफ अंक

श्रेणी
अंतिम चयनित अभ्यर्थी का प्राप्तांक
अंतिम चयनित अभ्यर्थी की जन्म-तिथि
अनारक्षित
57.25
06-07-2000
अनुसूचित जाति
39.75
03-08-1997
अनुसूचित जनजाति
29.75
01-07-1997
अन्य पिछड़ा वर्ग
48.25
09-07-1995
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग
35.25
10-10-1994


MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]