Trusted Source Image

UPSSSC UPPCB Recruitment 2026: यूपीएसएसएससी यूपीपीसीबी भर्ती uppcb.up.gov.in पर शुरू

Saurabh Pandey | April 2, 2026 | 03:48 PM IST | 2 mins read

यूपीएसएसएससी द्वारा यूपी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड भर्ती 2026 का आयोजन यूपीपीसीबी के अंतर्गत विभिन्न ग्रुप-सी पदों को भरने के लिए किया जा रहा है।

यूपीएसएसएससी द्वारा यूपी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड भर्ती की चयन प्रक्रिया उम्मीदवारों के पीईटी 2025 के मानकीकृत अंकों पर आधारित है। (आधिकारिक वेबसाइट)
यूपीएसएसएससी द्वारा यूपी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड भर्ती की चयन प्रक्रिया उम्मीदवारों के पीईटी 2025 के मानकीकृत अंकों पर आधारित है। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएससी) ने उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (यूपीपीसीबी) के अंतर्गत विभिन्न पदों की भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इनमें वैज्ञानिक सहायक, लेखाकार, विधि सहायक और कनिष्ठ अभियंता सहित कुल 115 पदों के लिए रिक्तियां घोषित की गई हैं।

इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 22 अप्रैल 2026 है।

UPSSSC Recruitment 2026: आयुसीमा

यूपीएसएसएससी द्वारा आयोजित यूपी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

UPSSSC UPPCB Recruitment 2026: आवेदन शुल्क

श्रेणी
आवेदन + ऑनलाइन प्रोसेसिंग शुल्क
अनारक्षित / सामान्य
25 रुपये
ओबीसी
25 रुपये
उत्तर प्रदेश के एससी / एसटी
25 रुपये

UPSSSC Recruitment 2026: पोस्टवाइज रिक्तियों की संख्या

पद का नाम
विभाग
रिक्तियां
वैज्ञानिक सहायक (Scientific Assistant)
उ.प्र. प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड
10
वैज्ञानिक सहायक (विशेष चयन)
उ.प्र. प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड
05
लेखाकार / लेखा परीक्षक (Accountant / Auditor)
उ.प्र. प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड
22
विधि सहायक (Law Assistant)
उ.प्र. प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड
04
प्रयोगशाला सहायक (Laboratory Assistant)
उ.प्र. प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड
02
निगरानी सहायक (Monitoring Assistant)
उ.प्र. प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड
35
अवर अभियंता (विशेष चयन)
उ.प्र. प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड
08
अवर अभियंता (Junior Engineer)
उ.प्र. प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड
29
कुल रिक्तियों की संख्या

115 पद


Also read CG BSc Nursing Entrance Exam 2026: छत्तीसगढ़ बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, जानें अंतिम तिथि

UPSSSC UP Pollution Control Board Recruitment 2026: चयन प्रक्रिया

यूपीएसएसएससी (यूपी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड) भर्ती 2026 के लिए चयन प्रक्रिया दो चरणों में होगी, जो आयोग द्वारा अपनाई गई नई आवेदन प्रक्रिया और दो स्तरीय परीक्षा प्रणाली पर आधारित है।

1. मुख्य परीक्षा के लिए चयन (पीईटी 2025 पर आधारित): प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (पीईटी) 2025 में प्राप्त मानकीकृत अंकों के आधार पर उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए चुना जाएगा। शून्य या ऋणात्मक मानकीकृत अंक वाले उम्मीदवारों को नहीं चुना जाएगा। रिक्तियों की संख्या के लगभग 15 गुना के लिए श्रेणीवार चयन किया जाएगा।

2. मुख्य लिखित परीक्षा: चयनित उम्मीदवारों को राज्य स्तरीय मुख्य लिखित परीक्षा में शामिल होना होगा। अंतिम चयन इस मुख्य लिखित परीक्षा में उम्मीदवार के प्रदर्शन के आधार पर होगा।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications