UPSSSC Technical Assistant Vacancy 2024: तकनीकी सहायक ग्रुप सी भर्ती पंजीकरण की लास्ट डेट कल; रिक्तियां 3,446
Santosh Kumar | May 30, 2024 | 05:28 PM IST | 2 mins read
यूपीएसएसएससी ग्रुप सी भर्ती के लिए सभी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 25 रुपये है। यूपीएसएसएससी ग्रुप सी भर्ती के तहत 3446 रिक्तियां भरी जानी हैं।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) द्वारा टेक्निकल असिस्टेंट ग्रुप सी के 3,446 पदों पर भर्ती के लिए कल यानी 31 मई अंतिम दिन है। जो योग्य उम्मीदवार किसी कारणवश आवेदन करने से चूक गए हैं, वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की प्रक्रिया इस लेख में दी गई है।
यूपीएसएसएससी ग्रुप सी भर्ती आवेदन शुल्क सभी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 25 रुपये है। परीक्षा शुल्क का भुगतान स्टेट बैंक ऑफ इंडिया आई कलेक्ट फीस मोड के माध्यम से करें या आप ई चालान के माध्यम से भी परीक्षा शुल्क का भुगतान कर सकते हैं। आयोग द्वारा आवेदन पत्र सुधार विंडो 7 जून को बंद की जाएगी।
यूपीएसएसएससी ग्रुप सी भर्ती के तहत 3446 रिक्तियां भरी जानी हैं। अगर श्रेणीवार रिक्तियों को देखें तो अनारक्षित उम्मीदवारों के लिए 1813 पद, अनुसूचित जाति के लिए 509 पद, अनुसूचित जनजाति के लिए 151 पद, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 629 पद और ईडब्ल्यूएस के लिए 344 पद भरे जाएंगे।
UPSSSC Group C Vacancy 2024: पात्रता मानदंड
तकनीकी सहायक ग्रुप सी भर्ती के लिए उम्मीदवारों को भारत में विधि द्वारा स्थापित किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से कृषि स्नातक या कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय द्वारा प्रदत्त बीएससी (ऑनर्स) कृषि, बीएससी बागवानी, बीएससी (ऑनर्स) बागवानी, 4 वर्षीय बीएससी (गृह विज्ञान)/ सामुदायिक विज्ञान में समकक्ष डिग्री होनी आवश्यक है।
भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए। आयु सीमा की गणना 1 जुलाई 2024 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
UPSSSC Technical Assistant Vacancy 2024: आवेदन प्रक्रिया
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से यूपीएसएसएससी तकनीकी सहायक ग्रुप सी भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया समझ सकते हैं-
- अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
- अब 'Notifications/Advertisements' अनुभाग पर क्लिक करें।
- यहां उम्मीदवार विज्ञापन संख्या '07-EXAM/2024' के सामने Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
- अब नीचे 'Submit Application' पर क्लिक कर पृष्ठ को सत्यापित करें।
- नया पेज खुलेगा, आवश्यक विवरण और दस्तावेज अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें और पुष्टीकरण फॉर्म Download करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा