UPSSSC Stenographer Result 2025: यूपीएसएसएससी स्टेनोग्राफर प्रीलिम्स रिजल्ट जारी, कटऑफ अंक जानें
Saurabh Pandey | October 14, 2025 | 06:52 PM IST | 1 min read
यूपीएसएसएससी स्टेनोग्राफर प्रीलिम्स परीक्षा रिजल्ट के साथ-साथ कटऑफ अंक भी जारी किया गया है। इस भर्ती अभियान के तहत विभिन्न विभागों के नियंत्रणाधीन आशुलिपिक के कुल रिक्त 1224 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) ने स्टेनोग्राफर प्रीलिम्स परीक्षा रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in के माध्यम से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
यूपीएसएसएससी स्टेनोग्राफर प्रीलिम्स परीक्षा रिजल्ट के साथ-साथ कटऑफ अंक भी जारी किया गया है। इस भर्ती अभियान के तहत विभिन्न विभागों के नियंत्रणाधीन आशुलिपिक के कुल रिक्त 1224 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
आयोग की तरफ से जारी नोटिस में कहा गया है कि समस्त अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता है कि प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा-2023 के नार्मलाइज्ड स्कोर के आधार पर चिन्हित अभ्यर्थियों के परिणाम से सम्बन्धित कटऑफ अंक आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर अपलोड कर दिए गए हैं। अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर अपना परिणाम देख सकते हैं।
यूपीएसएसएससी स्टेनोग्रफर प्रारंभिक परीक्षा रिजल्ट पीईटी 2023 के नार्मलाइज्ड स्कोर के आधार पर 1224 पदों के सापेक्ष श्रेणीवार 15 गुना (समान कटऑफ अंक प्राप्त करने वाले सभी अभ्यर्थियों को सम्मिलित करते हुए) के अनुसार 54577 अभ्यर्थियों के परिणाम एवं कट-ऑफ अंक को मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है।
UPSSSC Stenographer Result: कैटेगरीवाइज कटऑफ अंक
|
श्रेणी
|
कट-ऑफ अंक
|
|---|---|
|
अनारक्षित
|
11.89
|
|
अनुसूचित जाति
|
11.89
|
|
अनुसूचित जनजाति
|
11.89
|
|
अन्य पिछड़ा वर्ग
|
11.89
|
|
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग
|
11.89
|
UPSSSC Stenographer Result: मुख्य परीक्षा की तिथि
यूपीएसएसएससी द्वारा विभिन्न विभागों में स्टेनोग्राफर के पदों पर चयन के लिए मुख्य परीक्षा की तिथि की सूचना अलग से आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित की जाएगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार