UPSSSC Recruitment 2024: यूपीएसएसएससी आयुर्वेदिक पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी, आवेदन शुल्क 25 रुपये
Abhay Pratap Singh | February 2, 2024 | 11:39 AM IST | 1 min read
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयुर्वेदिक (फार्मास्यूटिकल्स) पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 12 फरवरी 2024 से शुरू कर दी जाएगी।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) ने आयुर्वेदिक के 1002 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। योग्य उम्मीदवार 12 फरवरी से इन पदों के लिए आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
आयोग द्वारा आयुर्वेदिक के 1002 रिक्तियों में से सामान्य वर्ग के 448 पद, ओबीसी के 126 पद, एससी के 291 पद, एसटी के 37 पद व ईडब्ल्यूएस के 100 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। कैंडिडेट 3 मार्च 2024 तक यूपीएसएसएससी आयुर्वेदिक पदों पर आवेदन कर सकते हैं। कैंडिडेट से 25 रुपये आवेदन शुल्क लिया जाएगा।
आयुर्वेदिक के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास यूपी पेट 2023 का स्कोर कार्ड होना अनिवार्य है। इसके साथ ही, उम्मीदवार ने 12वीं कक्षा की परीक्षा जीवविज्ञान/ मैथमेटिक्स सब्जेक्ट से साथ पास की हो और फार्मास्युटिकल आयुर्वेदिक में उसके पास डिप्लोमा भी होना चाहिए।
यूपीएसएसएससी आयुर्वेदिक भर्ती: ऐसे आवेदन करें
नीचे दिए गए चरणों का पालन कर 12 फरवरी से उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर 'UPSSSC Pharmaceutical Ayurvedic Recruitment 2024' लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद 'अप्लाई ऑनलाइन' लिंक पर क्लिक करें।
- मांगी गई जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन करें।
- फिर आवेदन पत्र भरें और प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष तय की गई है। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को पे लेवल 5 के तहत 29,200 रुपए से लेकर 92,300 रुपए तक वेतन दिया जाएगा।
अगली खबर
]UPSC Civil Services Main Exam 2023: यूपीएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2023 पर्सनालिटी टेस्ट के लिए सूचना जारी
पर्सनालिटी टेस्ट (पीटी) उम्मीदवारों का शेड्यूल उचित समय पर आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा। विवरण अपडेट करने के लिए लिंक 1 फरवरी से 5 फरवरी 2024 शाम 6 बजे तक सक्रिय रहेगी।
Abhay Pratap Singh | 1 min readविशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’