Abhay Pratap Singh | February 1, 2024 | 07:54 PM IST | 1 min read
यूपीएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2023 व्यक्तित्व परीक्षण के संदर्भ में सूचना जारी की गई है। उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिस देख सकते हैं।
UPSC CSE preparation strategy along with best books for prelims as well as mains exam for sure success.
Download EBook
नई दिल्ली: संघ लोक सेवा आयोग ने यूपीएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2023 व्यक्तित्व परीक्षण (पर्सनालिटी टेस्ट) के लिए एक सूचना जारी की है। जो उम्मीदवार पर्सनालिटी टेस्ट (पीटी) में शामिल होंगे, वे यूपीएससी की वेबसाइट upsc.gov.in पर आधिकारिक नोटिस देख सकते हैं।
Also See: UPSC IAS Mains QP's (2016-23) | Complete guide
Don't Miss: UPSC CSE Sample Papers
आधिकारिक नोटिस में बताया गया कि, आयोग ने उम्मीदवारों के लिए आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से केवल DAF-1 में सेवा आवंटन के संबंध में अपने विवरण अपडेट करने के लिए एक विंडो खोलने का निर्णय लिया है।
विवरण अपडेट करने के लिए लिंक 1 फरवरी से 5 फरवरी 2024 शाम 6 बजे तक सक्रिय रहेगी। अंतिम तिथि के बाद प्राप्त किसी भी अनुरोध पर विचार नहीं किया जाएगा। पीटी चरण 1 का कार्यक्रम 2 जनवरी से 16 फरवरी 2024 तक निर्धारित है, जबकि चरण 2 का आयोजन 19 फरवरी से 15 मार्च 2024 तक किया जाएगा।
पीटी उम्मीदवारों का शेड्यूल उचित समय पर आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा। जो उम्मीदवार लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण हुए हैं, केवल वह ही व्यक्तित्व परीक्षण में शामिल होने के पात्र होंगे। अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।