UPSSSC PET Answer Key 2025: यूपीएसएसएससी पीईटी संशोधित आंसर की जारी, upsssc.gov.in से करें डाउनलोड
Santosh Kumar | November 18, 2025 | 07:46 PM IST | 1 min read
आयोग द्वारा प्रारंभिक अर्हता परीक्षा 6 एवं 7 सितंबर को प्रदेश के 48 जिलों के 1,479 परीक्षा केन्द्रों पर 4 पालियों में आयोजित की गई ।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) ने 18 नवंबर को अपनी आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर संशोधित यूपीएसएसएससी पीईटी आंसर की जारी कर दी है। आयोग ने संशोधित यूपीएसएसएससी पीईटी उत्तर कुंजी के संबंध में एक अधिसूचना जारी की है। यूपी पीईटी 2025 संशोधित आंसर की आधिकारिक पोर्टल पर पीडीएफ प्रारूप में डाउनलोड के लिए उपलब्ध है।
आयोग द्वारा प्रारंभिक अर्हता परीक्षा 2025 के लिए लिखित परीक्षा 6 एवं 7 सितंबर को प्रदेश के 48 जिलों के 1,479 परीक्षा केन्द्रों पर चार पालियों (प्रतिदिन दो पालियों) में आयोजित की गई । इसके पश्चात् प्रोविजनल उत्तर कुंजी जारी की गई।
9 सितंबर को अपलोड की गई यूपी पीईटी उत्तर कुंजी के संबंध में प्राप्त आपत्तियों के निराकरण के बाद लिखित परीक्षा के मास्टर सेट की तिथि एवं पालीवार संशोधित उत्तर कुंजी (वर्णनात्मक) ऑफिशियल पोर्टल पर अपलोड की गई है।
UP PET Answer Key 2025: यूपी पेट आंसर की कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से यूपीएसएसएससी पीईटी आंसर की 2025 चेक या डाउनलोड कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
- 'नोटिस बोर्ड/लेटेस्ट अपडेट्स' सेक्शन में आंसर की लिंक पर क्लिक करें।
- संबंधित परीक्षा तिथि और शिफ्ट पीडीएफ लिंक को ओपन करें।
- यूपीएसएसएससी पीईटी आंसर की पीडीएफ 2025 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
- अपने अंको की गणना करें और आंसर की पीडीएफ डाउनलोड करें।
कुल 12.65 लाख से ज़्यादा उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से लगभग 9.64 लाख परीक्षा में शामिल हुए। यूपी पीईटी परीक्षा में 100 बहुविकल्पीय प्रश्न थे, प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का था। कुल 100 अंकों की परीक्षा की अवधि 2 घंटे थी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल