UPSSSC PET Exam Dates 2026: यूपीएसएसएससी पीईटी परीक्षा तिथि upsssc.gov.in पर घोषित
Saurabh Pandey | September 9, 2026 | 09:20 PM IST | 1 min read
यूपीएसएसएससी ने पीईटी परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर इसे चेक कर सकते हैं।
नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए परीक्षा तिथियां घोषित कर दिया है। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर परीक्षा कार्यक्रम चेक कर सकते हैं। यह परीक्षा कई शिफ्टों में आयोजित की जाएगी।
यूपी पीईटी परीक्षा पूरे राज्य में 23, 24 और 25 अक्टूबर 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा प्रत्येक दिन दो पाली में होगी। पहली पाली सुबह 10 बजे से 12 बजे तक होगी, जबकि दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक होगी।
परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा का पूरा शेड्यूल और शिफ्ट का समय देख लेना चाहिए। प्रत्येक उम्मीदवारों को एक खास शिफ्ट और परीक्षा केंद्र आवंटित किया जाएगा। केंद्र की सही जानकारी, रिपोर्टिंग का समय और अन्य निर्देश एडमिट कार्ड पर दिए जाएंगे।
UPSSSC PET 2026: परीक्षा शेड्यूल डाउनलोड प्रक्रिया
- यूपीएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
- 'नोटिस बोर्ड' या 'लेटेस्ट अपडेट्स' सेक्शन में जाएं।
- PET 2026 परीक्षा की तारीख से जुड़ा नोटिफिकेशन ढूंढें।
- अब संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद परीक्षा का शेड्यूल स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- इसमे परीक्षा की तारीखें और शिफ्ट का समय देखें।
- अंत में परीक्षा शेड्यूल डाउनलोड करके सेव कर लें।
UPSSSC PET 2026: यूपी पीईटी एडमिट कार्ड
यूपी पीईटी एडमिट कार्ड 2026 जारी होने की तारीख अभी घोषित नहीं की गई है। आयोग अपनी आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की तारीख और परीक्षा से संबंधित अन्य निर्देश उपलब्ध कराएगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल