UPSSSC PET Admit Card 2025: यूपीएसएसएससी पीईटी एडमिट कार्ड upsssc.gov.in पर जारी, 6 और 7 सितंबर को एग्जाम
Santosh Kumar | September 1, 2025 | 01:53 PM IST | 1 min read
यूपी पीईटी एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर पंजीकरण संख्या, जन्म तिथि, लिंग और कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) ने प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (पीईटी) 2025 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। यूपी पीईटी परीक्षा 6 और 7 सितंबर को दो पालियों में आयोजित की जाएगी, जिसमें उत्तर प्रदेश सरकार के विभिन्न विभागों में ग्रुप बी और सी के पदों के लिए पात्रता निर्धारित की जाएगी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in के माध्यम से यूपी पीईटी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
यूपीएसएसएससी पीईटी एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर पंजीकरण संख्या, जन्म तिथि, लिंग और कैप्चा कोड दर्ज करना होगा। उम्मीदवार प्रवेश पत्र में दर्ज विवरण की जांच करें।
UPSSSC PET Admit Card 2025: प्रदेश के 48 जिलों में परीक्षा
आयोग द्वारा पीईटी 2025 परीक्षा प्रदेश के 48 जिलों में आयोजित की जाएगी। जारी अधिसूचना के अनुसार, प्रवेश पत्र डाउनलोड करने की सुविधा गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध आयोग के आधिकारिक ऐप "यूपीएसएसएससी" से भी उपलब्ध होगी।
इसके अलावा, पंजीकृत ईमेल पर भेजे गए लिंक के माध्यम से भी एडमिट कार्ड प्राप्त किया जा सकता है। परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड साथ लाना होगा। बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
Also read UPSSSC Mobile App 2025: यूपीएसएसएससी ने शुरू किया मोबाइल ऐप, परीक्षा से जुड़ी मिलेगी हर जानकारी
UPSSSC PET Admit Card 2025: यूपीएसएसएससी पेट एग्जाम पैटर्न
यूपीएसएसएससी पीईटी 2025 परीक्षा 6 और 7 सितंबर को दो पालियों में आयोजित की जाएगी: पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक। परीक्षा ऑफलाइन मोड में होगी।
परीक्षा में 100 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे, प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा। परीक्षा में सामान्य ज्ञान, हिंदी, अंग्रेजी, तार्किक क्षमता, गणित और करंट अफेयर्स से प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/4 अंक की नकारात्मक अंकन लागू होगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार