UPSSSC PET 2026: यूपी पीईटी के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 7 सितंबर तक बढ़ी, आवेदन शुल्क, डॉक्यूमेंट्स लिस्ट जानें

Saurabh Pandey | September 1, 2026 | 07:54 PM IST | 1 min read

यूपीएसएसएससी ने यूपी पीईटी के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 7 सितंबर तक बढ़ा दी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

यूपी पीईटी उत्तर प्रदेश में ग्रुप सी के तहत होने वाली विभिन्न भर्तियों के लिए एक स्क्रीनिंग टेस्ट है। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने प्रारंभिक अर्हता परीक्षा यानी पीईटी-2026 के लिए आवेदन करने की समय सीमा में विस्तार किया है। ऐसे में जो उम्मीदवार पूर्व निर्धारित तिथि तक आवेदन करने से चूक गए थे, वे अब 7 सितंबर तक अपना आवेदन फॉर्म आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर भरकर जमा कर सकते हैं।

पूर्व में जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, ऑनलाइन आवेदन, पंजीकरण और शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 1 सितंबर 2026 तय की गई थी। हालांकि, अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आयोग ने पंजीकरण, शुल्क जमा करने और ऑनलाइन आवेदन पत्र सबमिट करने की अंतिम तिथि को बढ़ाकर अब 7 सितंबर 2026 कर दिया है। आयोग द्वारा जारी सूचना के अनुसार, आवेदन पत्र में शुल्क समायोजन और संशोधन की अंतिम तिथि पहले जारी कार्यक्रम 8 सितंबर 2026 ही रहेगी।

UPSSSC PET 2026: आयुसीमा

यूपी पीईटी के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयुसीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।

UPSSSC PET 2026: आवेदन शुल्क

अनारक्षित और ओबीसी श्रेणियों के आवेदकों को 185 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा, जबकि अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के आवेदकों के लिए यह शुल्क 95 रुपये है। दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 25 रुपये है। परीक्षा शुल्क का भुगतान क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग, यूपीआई या एसबीआई चालान के माध्यम से किया जा सकता है।

Also read NCERT LDC Result 2026: एनसीईआरटी एलडीसी रिजल्ट जारी, 496 उम्मीदवार टाइपिंग टेस्ट, डीवी के लिए शॉर्टलिस्ट

UPSSSC PET 2026: दस्तावेजों की सूची

  1. 10वीं कक्षा का सर्टिफिकेट और मार्कशीट
  2. आधार कार्ड
  3. मोबाइल नंबर
  4. ईमेल आईडी
  5. पासपोर्ट साइज फोटो
  6. हस्ताक्षर
  7. कैटेगरी सर्टिफिकेट (अगर लागू हो)
  8. PwD सर्टिफिकेट (अगर लागू हो)
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]