Saurabh Pandey | September 1, 2026 | 03:58 PM IST | 1 min read
एनसीईआरटी एलडीसी रिजल्ट जारी कर दिया गया है। कंप्यूटर टाइपिंग टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए 496 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया है

नई दिल्ली : नेशनल काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग (NCERT) ने लोअर डिवीजन क्लर्क (LDC) भर्ती परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ncert.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
एनसीईआरटी एलडीसी रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया गया है और इसमें उन उम्मीदवारों के नाम और रोल नंबर शामिल हैं, जिन्हें अगले चरण, यानी कंप्यूटर टाइपिंग टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है।
एनसीईआरटी एलडीसी भर्ती की लिखित परीक्षा में चयनित उम्मीदवारों का कंप्यूटर टाइपिंग टेस्ट और दस्तावेज सत्यापन 19 और 20 सितंबर 2026 (शनिवार एवं रविवार) को एनसीईआरटी, नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा।
परीक्षा तिथि | उम्मीदवारों की संख्या |
19 सितंबर 2026 | 1 से 250 तक |
20 सितंबर 2026 | 251 से 500 तक |
इनमें जूनियर असिस्टेंट, कंप्यूटर असिस्टेंट, रजिस्ट्रेशन क्लर्क, टेलीफोन ऑपरेटर, सर्वे अकाउंटेंट, स्टोर कीपर और इंटरमीडिएट स्तर के अन्य पद शामिल हैं। यूकेएसएसएससी समूह-ग भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 8 सितंबर से शुरू होगी।
Santosh Kumar