UPSSSC Lower PCS Answer Key 2026: यूपी लोअर पीसीएस आंसर की ऑब्जेक्शन विंडो कल होगा बंद, आगे की प्रक्रिया जानें
Abhay Pratap Singh | August 30, 2026 | 07:00 AM IST | 2 mins read
यूपीएसएसएससी लोअर पीसीएस आंसर की 2026 ऑब्जेक्शन विंडो लॉगिन करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा (स्नातक स्तरीय) मुख्य परीक्षा 2026 की प्रोविजनल उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज कराने की विंडो कल बंद कर दी जाएगी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in के माध्यम से 31 अगस्त तक ऑनलाइन चुनौती दर्ज करा सकते हैं।
यूपीएसएसएससी लोअर पीसीएस आंसर की 2026 ऑब्जेक्शन विंडो लॉगिन करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। आयोग द्वारा मुख्य लिखित परीक्षा 23 अगस्त को आयोजित की गई थी और प्रोविजनल आंसर की 24 अगस्त को जारी की गई, जिसपर आपत्ति उठाने की प्रक्रिया 25 अगस्त से शुरू है।
उम्मीदवारों द्वारा समय-सीमा के भीतर लागू शुल्क और सहायक दस्तावेज के साथ ऑनलाइन उठाई गई चुनौतियों की समीक्षा के बाद अंतिम उत्तर कुंजी तैयार और जारी की जाएगी। यूपीएसएसएससी लोअर पीसीएस रिजल्ट 2026 की घोषणा आयोग फाइनल आंसर की के आधार पर करेगा। अभी तक परिणाम जारी होने की तिथि की पुष्टि नहीं की गई है।
आपत्ति उठाने के लिए प्रति प्रश्न 100 रुपये आपत्ति शुल्क का भुगतान करना होगा। अंतिम तिथि के बाद आपत्ति दर्ज करने की सुविधा स्वतः समाप्त हो जाएगा। प्रोविजनल आंसर की 30 अगस्त तक डाउनलोड के लिए उपलब्ध रहेगी। यूपीएसएसएससी लोअर पीसीएस 2026 मेन्स एग्जाम के माध्यम से कुल 2587 पदों को भरा जाएगा।
मुख्य लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवार ही दस्तावेज सत्यापन (DV) में शामिल होने के लिए पात्र होंगे। उम्मीदवार उत्तर कुंजी की सहायता से अपने संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं। यूपीएसएसएससी लोअर पीसीएस मार्किंग स्कीम के अनुसार, प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक दिया जाएगा, जबकि ¼ नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान है।
UPSSSC Lower PCS answer key objection 2026: आपत्ति प्रक्रिया
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार आपत्तियां दर्ज कर सकते हैं:
- यूपीएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर, संबंधित आपत्ति लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विवरण की मदद से लॉगिन करें।
- आपत्ति दर्ज करें, शुल्क जमा करें, सबमिट करें व प्रिंट लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार