UPSSSC Mains Exam Fee 2026: यूपीएसएसएससी लैब असिस्टेंट मेन्स एग्जाम फीस करें जमा, परीक्षा 27 सितंबर को होगी

Abhay Pratap Singh | September 9, 2026 | 11:54 AM IST | 1 min read

फॉरेंसिंक साइंस लेबोरेटरी मेन्स एग्जाम 2026 फीस डिपॉजिट विंडो लॉगिन करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि सहित अन्य क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।

फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी 2026 मुख्य परीक्षा 27 सितंबर 2026 को होगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने विज्ञापन संख्या-15-परीक्षा/2026 के तहत विधि विज्ञान प्रयोगशाला (संयुक्त संवर्ग) मुख्य परीक्षा के लिए 8 सितंबर से शुल्क भुगतान की प्रक्रिया शुरू कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन माध्यम में फीस जमा कर सकते हैं।

यूपीएसएसएससी लैब असिस्टेंट मेन्स एग्जाम 2026 फीस डिपॉजिट विंडो लॉगिन करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि सहित अन्य क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। परीक्षा शुल्क के रूप में सामान्य व ओबीसी कैंडिडेट को 200 रुपये तथा एससी व एसटी को 80 रुपये देना होगा, जबकि दिव्यांग व्यक्तियों को छूट दी गई है।

आयोग द्वारा फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी 2026 मुख्य परीक्षा 27 सितंबर 2026 को दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक आयोजित की जाएगी। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवार ही मेन्स एग्जाम में शामिल होने के पात्र हैं और वे ही केवल फीस का भुगतान कर सकते हैं।

Also read RRB Paramedical Recruitment 2026: आरआरबी पैरामेडिकल भर्ती नोटिफिकेशन जारी, 15 सितंबर से आवेदन

नोटिस में कहा गया कि, “मुख्य परीक्षा के लिए निर्धारित शुल्क जमा करने के बाद ही अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। प्रवेश पत्र जारी करने के संबंध में अभ्यर्थियों को अलग से वेबसाइट के माध्यम से सूचित किया जाएगा।” परीक्षार्थियों के लिए एडमिट कार्ड एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है।

इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 208 पदों को भरा जाएगा। लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवार ही चयन प्रक्रिया के अगले चरण के लिए पात्र होंगे। अधिक जानकारी के लिए आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिस जांच सकते हैं।

UPSSSC Forensic Science Laboratory Main Exam 2026: फीस जमा करें?

निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार यूपीएसएसएससी फॉरेंसिंक साइंस लेबोरेटरी मेन एग्जाम 2026 फीस जमा कर सकते हैं:

  • यूपीएसएसएससी की वेबसाइट https://upsssc.gov.in/Default.aspx पर जाएं।
  • होमपेज पर, ‘Main Examination Fee Deposition’ पर क्लिक करें।
  • क्रेडेंशियल की मदद से लॉगिन करें और शुल्क जमा करें।
  • सबमिट करें और भविष्य के संदर्भ के लिए पेज को डाउनलोड कर लें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]