Trusted Source Image

UKSSSC Revised Exam Calendar 2026: यूकेएसएसएससी संशोधित परीक्षा कैलेंडर जारी, एलईओ परीक्षा 18 अक्टूबर को

Abhay Pratap Singh | September 9, 2026 | 11:19 AM IST | 1 min read

आयोग ने बताया कि अभ्यर्थियों द्वारा किए गए अनुरोध के आधार पर परीक्षाओं की तिथियों में बदलाव किया गया है।

यूकेएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in है। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
यूकेएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in है। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने 8 सितंबर को यूकेएसएसएससी संशोधित परीक्षा कैलेंडर 2026 जारी कर दिया है। नवीनतम अपडेट के अनुसार, पशुधन प्रसार अधिकारी (LEO) परीक्षा अब 18 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी। पहले यह परीक्षा 20 सितंबर को निर्धारित की गई थी।

आयोग ने बताया कि, “परीक्षा कार्यक्रम 25 अगस्त 2026 को जारी किया गया था। परीक्षाओं की तिथियों में परिवर्तन के संबंध में अभ्यर्थियों द्वारा किए गए अनुरोध तथा परीक्षाओं के सफल संचालन में प्रशासकीय सुगमता की दृष्टि से उक्त प्रस्तावित परीक्षा कार्यक्रम में संशोधित किया गया है।”

UKSSSC New Exam Calendar 2026: संशोधित परीक्षा कैलेंडर

नीचे सारणी में संशोधित परीक्षा तिथियां जांच सकते हैं:

क्रम संख्याविज्ञापन/ परीक्षाप्रकाशित/ प्रस्तावित विज्ञापन तिथिपूर्व प्रस्तावित परीक्षा की तिथिनवीन प्रस्तावित परीक्षा की तिथि

1

पशुधन प्रसार अधिकारी (पशुपालन विभाग)

विज्ञापन सं.-76

20 सितंबर, 2026 (11:00 A.M. से 01:00 P.M.)

18 अक्टूबर, 2026 (11:00 A.M. से 01:00 P.M.)

2

सर्वेक्षक

विज्ञापन सं.-74

20 सितंबर, 2026 (03:00 P.M. से 05:00 P.M.)

18 अक्टूबर, 2026 (03:00 P.M. से 05:00 P.M.)

3

साहसिक खेल अधिकारी

18 अक्टूबर, 2026 (11:00 A.M. से 01:00 P.M.)

20 सितंबर, 2026 (11:00 A.M. से 01:00 P.M.)

4

• कैमरामैन• प्राविधिक सहायक (इतिहास)

18 अक्टूबर, 2026 (03:00 P.M. से 05:00 P.M.)

20 सितंबर, 2026 (03:00 P.M. से 05:00 P.M.)

क्रम संख्याविज्ञापन/ परीक्षाप्रकाशित/ प्रस्तावित विज्ञापन तिथिपूर्व प्रस्तावित परीक्षा की तिथिनवीन प्रस्तावित परीक्षा की तिथि

5

सहायक लेखाकार (विभिन्न विभाग)

विज्ञापन सं.-79

04 अक्टूबर, 2026

01 नवंबर, 2026

6

वैयक्तिक सहायक (विभिन्न विभाग)

08 सितंबर, 2026

01 नवंबर, 2026

20 दिसंबर, 2026

7

विज्ञान (इंटरमीडिएट/स्नातक/स्नातकोत्तर) अर्हता के पद (विभिन्न विभाग)

16 अक्टूबर, 2026

17 जनवरी, 2026

परीक्षा की तिथि त्रुटिवश 17 जनवरी, 2026 अंकित हो गई थी, इसे 17 जनवरी, 2027 पढ़ा जाए।

परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड उचित समय पर यूकेएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट https://sssc.uk.gov.in/ पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध करा दिया जाएगा। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को आयोग की वेबसाइट पर नियमित रूप से विजिट करने की सलाह दी गई है।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications