Saurabh Pandey | September 8, 2026 | 11:57 AM IST | 2 mins read
रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने पैरामेडिकल कैटेगरीज के 560 पदों पर भर्ती के लिए शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक उम्मीदवार 15 सितंबर 2026 से 14 अक्टूबर 2026 के बीच आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

नई दिल्ली : रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने पैरामेडिकल कैटेगरीज के अलग-अलग पदों पर भर्ती के लिए शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस नोटिफिकेशन में पैरामेडिकल कैटेगरी के कई पद शामिल हैं और सभी आरआरबी में कुल 560 संभावित रिक्तियां हैं। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन 15 सितंबर 2026 से आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर शुरू होंगे और आवेदन करने की आखिरी तारीख 14 अक्टूबर 2026 (रात 11:59 बजे तक) है।
उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे ऑनलाइन आवेदन भरते समय अपना प्राथमिक विवरण आधार के माध्यम से सत्यापित करें। ऐसा करने से आगे की भर्ती प्रक्रिया में सत्यापन के दौरान होने वाली देरी और असुविधा से बचा जा सकेगा। आधार के सफल सत्यापन के लिए उम्मीदवार का नाम और जन्मतिथि उनकी 10वीं कक्षा (माध्यमिक) के प्रमाणपत्र से पूरी तरह मेल खानी चाहिए। इसके अतिरिक्त, आवेदन करने से पहले आधार में लेटेस्ट फोटो और बायोमेट्रिक्स (फिंगरप्रिंट और आइरिस) अपडेट कराने की सलाह दी गई है।
यह नोटिस केवल उम्मीदवारों को आने वाली भर्ती के लिए आवश्यक दस्तावेज तैयार रखने के लिए जारी किया गया है। नियम, शर्तें, शैक्षणिक योग्यता और विस्तृत प्रक्रिया विस्तृत अधिसूचना जारी होने पर rrb.indianrailways.gov.in पर उपलब्ध होगी।
आरआरबी पैरामेडिकल स्टाफ भर्ती 2026 के लिए उम्मीदवारों की उम्र सीमा 18 से 40 साल है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को भर्ती नियमों के अनुसार आयुसीमा में छूट दी जाएगी।
श्रेणी | आवेदन शुल्क |
अनारक्षित, अन्य पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग | 500 रुपये (सीबीटी परीक्षा में शामिल होने पर 400 रुपये वापसी) |
अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, भूतपूर्व सैनिक, दिव्यांग, महिला, ट्रांसजेंडर, अल्पसंख्यक, आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग | 250 रुपये (सीबीटी परीक्षा में शामिल होने पर पूर्णतः वापसी) |
भुगतान का तरीका | ऑनलाइन (नेट बैंकिंग / डेबिट / क्रेडिट कार्ड / यूपीआई) |
आरआरबी पैरामेडिकल भर्ती 2026 की चयन प्रक्रिया में ये चरण शामिल हैं-