UPSSSC JE Final Answer Key 2026: यूपी जूनियर इंजीनियर फाइनल आंसर की जारी, upsssc.gov.in से करें डाउनलोड
Abhay Pratap Singh | July 20, 2026 | 03:03 PM IST | 1 min read
यूपीएसएसएससी जेई उत्तर कुंजी 2026 डाउनलोड करने के लिए किसी भी लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता नहीं होगी।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने आज विज्ञापन संख्या-08-परीक्षा/2024 के अंतर्गत जूनियर इंजीनियर (सिविल) मुख्य परीक्षा की संशोधित उत्तर कुंजी जारी कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर यूपीएसएसएससी जेई फाइनल आंसर की 2026 पीडीएफ जांच सकते हैं।
यूपी जूनियर इंजीनियर अंतिम उत्तर कुंजी 2026 डाउनलोड करने के लिए किसी भी क्रेडेंशियल की आवश्यकता नहीं होगी। आयोग यूपीएसएसएसी जेई रिवाइज्ड आंसर की 2026 के आधार पर परीक्षा परिणाम घोषित करेगा। लिखित परीक्षा में सफल कैंडिडेट ही चयन प्रक्रिया के अगले चरण में शामिल होंगे।
यूपीएसएसएससी अवर अभियंता 2024 मुख्य परीक्षा 3 मई, 2026 को आयोजित की गई थी और प्रोविजनल आंसर की 4 मई को उपलब्ध करा दी गई थी। यूपी जूनियर इंजीनियर लिखित परीक्षा के मास्टर सेट की प्रोविजनल उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज करने के लिए लिंक 8 मई, 2026 को सक्रिय किया गया था।
Also read UPSSSC ASO Exam City Slip 2026: यूपीएसएसएससी एएसओ एग्जाम सिटी स्लिप upsssc.gov.in पर जारी
प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा के बाद संशोधित उत्तर कुंजी जारी की गई है। उम्मीदवार यूपीएसएसएससी जूनियर इंजीनियर फाइनल आंसर की 2026 की मदद से अपने संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं। आयोग द्वारा यूपी जेई 2024 रिजल्ट जल्द ही जारी किया जाएगा। हालांकि, अभी तक तिथि की पुष्टि नहीं की गई है।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “4 मई, 2026 को जारी प्रोविजनल उत्तर कुंजी पर प्राप्त आपत्तियों के निराकरण के बाद प्रश्नगत परीक्षा के मास्टर सेट की संशोधित उत्तर कुंजी अभ्यर्थियों के लिए आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है।”
UPSSSC Junior Engineer Final Answer Key 2026: डाउनलोड करें
उम्मीदवार नीचे बताए गए चरणों का पालन करके यूपी जूनियर इंजीनियर अंतिम उत्तर कुंजी 2026 डाउनलोड कर सकते हैं:
- यूपीएसएसएससी की वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध, ‘नोटिस बोर्ड’ सेक्शन में जाएं।
- अवर अभियंता - संशोधित उत्तर कुंजी लिंक पर क्लिक करें।
- फाइनल आंसर की जांचें और संभावित अंकों की गणना करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल