Trusted Source Image

CGSSB Lab Attendant Admit Card 2026: सीजी लैब अटेंडेंट एडमिट कार्ड जारी, 26 जुलाई को होगी परीक्षा

Abhay Pratap Singh | July 20, 2026 | 02:39 PM IST | 2 mins read

सीजी लैब अटेंडेंट एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए पंजीकृत मोबाइल नंबर और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।

सीजी लैब अटेंडेंट 2026 परीक्षा एक पाली में आयोजित की जाएगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
सीजी लैब अटेंडेंट 2026 परीक्षा एक पाली में आयोजित की जाएगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (CGSSB) ने 20 जुलाई को प्रयोगशाला परिचारक (Lab Attendant) लिखित भर्ती परीक्षा 2026 (PSLA26) के प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in या सीजीएसएसबी पोर्टल cgssb.cgstate.gov.in के माध्यम से अपना एडमिट कार्ड जांच सकते हैं।

सीजी लैब अटेंडेंट एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए पंजीकृत मोबाइल नंबर और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। छत्तीसगढ़ लैब अटेंडेट हॉल टिकट 2026 में अभ्यर्थी का नाम, रोल नंबर, परीक्षा तिथि व समय, परीक्षा केंद्र का नाम व पता, रिपोर्टिंग टाइम और परीक्षा दिवस निर्देश सहित अन्य जानकारी शामिल है।

CGSSB Lab Attendant 2026 Exam: परीक्षा कार्यक्रम

परीक्षार्थियों को परीक्षा समय से कम से कम 2 घंटे पहले परीक्षा केंद्र में पहुंचने की सलाह दी गई है। नीचे सारणी में सीजी लैब अटेंडेंट 2026 एग्जाम शेड्यूल जांच सकते हैं:

परीक्षा का नामपरीक्षा तिथि व दिनपरीक्षा का समयकुल परीक्षा जिला
प्रयोगशाला परिचारक (PSLA26)26 जुलाई 2026
(रविवार)
सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक05

Also readRSSB Librarian Grade 3 Final Result 2026: आरएसएसबी लाइब्रेरियन ग्रेड 3 फाइनल रिजल्ट व कटऑफ मार्क्स जारी

उम्मीदवारों को सीजी लैब अटेंडेंट एडमिट कार्ड 2026 के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र जैसे आधारकार्ड आदि लाना अनिवार्य है। यदि किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र के संबंध में कठिनाई होती है, तो हेल्पलाइन नंबर 0771-2972780 और मोबाइल नंबर 8269801982 पर सुबह 10 बजे से शाम 5:30 बजे तक संपर्क कर सकते हैं।

सीजीएसएसबी ने बताया कि, परीक्षार्थियों को डाक के माध्यम से प्रवेश पत्र नहीं भेजा जाएगा। परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले परीक्षा केंद्र का गेट बंद कर दिया जाएगा। उम्मीदवारों को परीक्षा दिवस निर्देश और ड्रेस कोड का पालन करना होगा। अधिक जानकारी के लिए नवीनतम सूचना जांच सकते हैं।

CG Lab Attendant Admit Card 2026 Out: डाउनलोड करें

सीजी व्यापम लैब अटेंडेंट एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए निम्नलिखित विवरणों की जाचं कर सकते हैं:

  • सीजीएसएसबी की वेबसाइट cgssb.cgstate.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर, ‘एडमिट कार्ड’ टैब पर क्लिक करें।
  • प्रयोगशाला परिचारक परीक्षा 2025 - प्रवेश पत्र लिंक पर क्लिक करें।
  • प्रवेश पत्र जांचें, डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकाल लें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications