Trusted Source Image

UPSSSC ASO Exam City Slip 2026: यूपीएसएसएससी एएसओ एग्जाम सिटी स्लिप upsssc.gov.in पर जारी, परीक्षा तिथि जानें

Saurabh Pandey | July 18, 2026 | 11:30 AM IST | 1 min read

यूपीएसएसएससी ने सहायक सांख्यिकी अधिकारी भर्ती परीक्षा के लिए शहर सूचना पर्ची जारी कर दी है, जिसे उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।

सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड करने से पहले कैंडिडेट्स को मेन्स परीक्षा की फीस जमा करनी होगी। (आधिकारिक वेबसाइट)
सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड करने से पहले कैंडिडेट्स को मेन्स परीक्षा की फीस जमा करनी होगी। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने विभिन्न विभागों में सहायक सांख्यिकीय अधिकारी (एएसओ) के पदों पर होने वाली लिखित परीक्षा के लिए शहर सूचना पर्ची जारी कर दी है, जिसे उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। इसे डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्म तिथि और जेंडर का इस्तेमाल करके लॉगिन करना होगा।

परीक्षा शहर की जानकारी वाली पर्ची उम्मीदवारों को उनके आवंटित परीक्षा जिले के बारे में बताती है, जिससे वे अपनी यात्रा की योजना बना सकते हैं और समय पर परीक्षा केंद्रों तक पहुंच सकते हैं। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि यह एडमिट कार्ड नहीं है। एडमिट कार्ड अलग से आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड करने से पहले कैंडिडेट्स को मेन्स परीक्षा की फीस जमा करनी होगी।

UPSSSC ASO Recruitment 2026: सिटी स्लिप विवरण

  1. उम्मीदवार का नाम
  2. पंजीकरण संख्या
  3. विज्ञापन संख्या
  4. पद का नाम
  5. परीक्षा जिला
  6. परीक्षा की तारीख

UPSSSC ASO Main Exam 2026: परीक्षा तिथि

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा सहायक सांख्यिकी ऑफिसर मुख्य परीक्षा 26 जुलाई 2026 को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएगी।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications