Trusted Source Image

RSSB Woman Supervisor Exam 2026: राजस्थान महिला सुपरवाइजर भर्ती परीक्षा सिटी स्लिप जारी, एडमिट कार्ड डेट जानें

Santosh Kumar | July 17, 2026 | 03:05 PM IST | 2 mins read

राजस्थान महिला सुपरवाइजर परीक्षा खत्म होने के बाद, उम्मीदवार प्रश्न पुस्तिका और ओएमआर शीट की कार्बन कॉपी अपने साथ ले जा सकेंगे।

राजस्थान महिला सुपरवाइजर भर्ती परीक्षा 24 जुलाई को आयोजित की जाएगी। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)
राजस्थान महिला सुपरवाइजर भर्ती परीक्षा 24 जुलाई को आयोजित की जाएगी। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (आरएसएसबी) ने महिला पर्यवेक्षक भर्ती परीक्षा 2026 के लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं। विज्ञापन संख्या 02/2026 के तहत महिला एवं बाल विकास विभाग में 72 पदों के लिए यह परीक्षा 24 जुलाई को आयोजित की जाएगी। बोर्ड ने परीक्षा शहर की जानकारी देने वाली स्लिप जारी कर दी है, जिसके जरिए उम्मीदवार अपने आवंटित परीक्षा शहर के बारे में जानकारी देख सकते हैं।

आरएसएसबी महिला सुपरवाइजर भर्ती परीक्षा 24 जुलाई को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार अपनी एसएसओ आईडी के माध्यम से परीक्षा केंद्र के लिए आवंटित जिले का विवरण देख सकते हैं।

RSSB Woman Supervisor Exam 2026: एडमिट कार्ड 20 जुलाई को

राजस्थान महिला सुपरवाइजर भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड 20 जुलाई से एसएसओ आईडी या recruitment.rajasthan.gov.in वेबसाइट पर एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि डालकर डाउनलोड किए जा सकते हैं।

बोर्ड की ओर से एडमिट कार्ड अलग से नहीं भेजे जाएंगे। परीक्षा खत्म होने के बाद, उम्मीदवार प्रश्न पुस्तिका और ओएमआर शीट की कार्बन कॉपी अपने साथ ले जा सकेंगे। इस बारे में आरएसएसबी ने अधिसूचना जारी की है।

Also readRSMSSB Upper Primary School Teacher DV Dates: पात्रता जांच और डीवी 21 जुलाई से, 4,766 उम्मीदवारों की सूची जारी

RSSB Woman Supervisor Exam 2026: महिला सुपरवाइजर रिपोर्टिंग टाइम

परीक्षा पूरी तरह से ऑफलाइन मोड में होगी। उम्मीदवारों के लिए परीक्षा हॉल में अपना एडमिट कार्ड ले जाना जरूरी है। बोर्ड ने सभी उम्मीदवारों से कहा है कि वे केवल वेबसाइट से ही जानकारी लें और किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें।

उम्मीदवारों को भर्ती परीक्षा शुरू होने से दो घंटे पहले सेंटर पर पहुंचना होगा। एंट्री गेट आरएसएसबी महिला सुपरवाइजर परीक्षा शुरू होने के समय से एक घंटे पहले बंद हो जाएगा और उसके बाद एंट्री की अनुमति नहीं दी जाएगी।

RSSB Woman Supervisor Exam 2026: भर्ती परीक्षा संबंधी निर्देश जारी

जिन उम्मीदवारों के पहचान पत्र की तस्वीर 3 साल या उससे अधिक पुरानी है, उन्हें प्रवेश के समय होनी वाली समस्या से बचने के लिए इसे अपडेट करवाना होगा। प्रवेश के दौरान, पहचान पत्र पर लगी तस्वीर का उम्मीदवार से मिलान किया जाएगा।

यदि तस्वीर मेल नहीं खाती है, तो उन्हें केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा। परीक्षा में हर सवाल के लिए 5 विकल्प होंगे। पहले 4 विकल्प जवाब के तौर पर होंगे, जबकि विकल्प ई यह बताएगा कि उम्मीदवार प्रश्न का उत्तर नहीं देना चाहता है।

उम्मीदवारों को हर सवाल के लिए आंसर शीट पर काले या नीले बॉलपॉइंट पेन से कोई एक विकल्प चुनना होगा। अगर किसी सवाल के लिए कोई विकल्प नहीं चुना जाता है, तो उस सवाल के लिए एक-तिहाई अंक काट लिया जाएगा।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications