UPSSSC Forest Guard 2023 PMT Admit Card: यूपीएसएसएससी फॉरेस्ट गार्ड पीएमटी एडमिट कार्ड जारी, डाउनलोड करें
Abhay Pratap Singh | June 10, 2026 | 09:50 AM IST | 2 mins read
अभ्यर्थियों को यूपी फॉरेस्ट गार्ड पीएमटी हॉल टिकट 2026 डाउनलोड करने के लिए लॉगिन विंडो में रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने वन रक्षक एवं वन्य जीव रक्षक 2023 भर्ती के तहत प्रारंभिक चिकित्सा परीक्षा (PMT) के लिए चयनित उम्मीदवारों के प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। कैंडिडेट आयोग की वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर यूपीएसएसएससी फॉरेस्ट गार्ड पीएमटी एडमिट कार्ड 2026 जांच सकते हैं।
अभ्यर्थियों को यूपी फॉरेस्ट गार्ड पीएमटी हॉल टिकट 2026 डाउनलोड करने के लिए लॉगिन विंडो में रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्म तिथि, जेंडर और स्क्रीन पर प्रदर्शित कैप्चा कोड दर्ज करना होगा। मेडिकल परीक्षण में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को अपने प्रवेश पत्र के साथ एक मूल फोटो आईडी और अन्य उल्लिखित दस्तावेज लाने होंगे।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, चिकित्सा परीक्षा के लिए पात्र अभ्यर्थियों की परीक्षा 15 जून, 2026 से उत्तर प्रदेश के 18 मंडलीय जनपद मुख्यालय के निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। संबंधित अभ्यर्थियों द्वारा 9 जून, 2026 से चिकित्सा परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र upsssc.gov.in से डाउनलोड किए जा सकते हैं।
अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र में अंकित निर्देशों का भली भांति अध्ययन करने की सलाह दी गई। कहा गया कि निर्धारित परीक्षा केंद्र पर निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित हों। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 709 पदों को भरा जाएगा, जिसमें फॉरेस्ट गार्ड के 693 और वाइल्ड लाइफ गार्ड के 16 पद शामिल हैं।
यूपीएसएसएससी फॉरेस्ट गार्ड / वाइल्डलाइफ गार्ड पीएमटी एडमिट कार्ड 2026 में उम्मीदवार का नाम, पिता का नाम, जन्म तिथि, वर्ग, लिंग, आवेदन/रोल नंबर और उम्मीदवार की फोटो व हस्ताक्षर सहित अन्य महत्वपूर्ण विवरण जांच सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए पोर्टल पर उपलब्ध नोटिस जांच सकते हैं।
UPSSSC Forest Guard PMT Admit Card 2026: डाउनलोड करें
उम्मीदवार नीचे बताए गए चरणों का पालन करके यूपी फॉरेस्ट गार्ड मेडिकल टेस्ट एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:
- यूपीएसएसएससी की वेबसाइट https://upsssc.gov.in//News.aspx?id=2 पर जाएं।
- फॉरेस्ट गार्ड 2023 चिकित्सा परीक्षा के प्रवेश पत्र लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विंडो में विवरण दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- प्रवेश पत्र जांचें, डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
अगली खबर
]उत्तर प्रदेश में फर्जी मार्कशीट और डिग्री बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, मुख्य साजिशकर्ता समेत 4 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस आयुक्त ने बताया कि ज़िया-उल-हसन कनाडा में रहने वाले दो साथियों भावीन और बारी के संपर्क में था, जिन्हें वह नकली दस्तावेजों की पीडीएफ और कोरड्रा फाइलें भेजता था।
Press Trust of India | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल