UP Enforcement Constable 2023: यूपी प्रवर्तन कांस्टेबल आंसर की upsssc.gov.in पर जारी, आपत्तियां उठाएं
Abhay Pratap Singh | May 16, 2025 | 04:42 PM IST | 2 mins read
UPSSSC प्रवर्तन कांस्टेबल उत्तर कुंजी 2025 पीडीएफ प्रारूप में जारी की गई है जिसमें प्रश्नों के साथ-साथ सही उत्तर भी शामिल हैं।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ( UPSSSC ) ने यूपी प्रवर्तन कांस्टेबल मेन्स 2023 की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। यूपीएसएसएससी प्रवर्तन कांस्टेबल मुख्य परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर यूपी प्रवर्तन कांस्टेबल मुख्य परीक्षा आंसर की 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।
UPSSSC प्रवर्तन कांस्टेबल उत्तर कुंजी 2025 पीडीएफ प्रारूप में जारी की गई है जिसमें प्रश्नों के साथ-साथ सही उत्तर भी शामिल हैं। यूपीएसएसएससी प्रवर्तन कांस्टेबल प्रोविजनल आंसर की पर उम्मीदवारों को आपत्तियां दर्ज कराने का भी मौका दिया गया है। उम्मीदवार यूपी प्रवर्तन कांस्टेबल आंसर की पर 21 मई, 2025 तक चुनौती दर्ज करा सकेत हैं।
यूपी प्रवर्तन कांस्टेबल 2023 मुख्य परीक्षा 11 मई, 2025 को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की गई थी। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 477 प्रवर्तन कांस्टेबल के पदों को भरा जाएगा। उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा, पीईटी/पीएसटी स्कोर, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल टेस्ट के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
नोटिस में कहा गया कि, “प्रवर्तन कांस्टेबल के कुल 477 पदों पर चयन हेतु मुख्य परीक्षा 11 मई, 2025 को आयोजित की गई। मुख्य परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की आयोग की वेबसाइट upsssc.gov.in पर उपलब्ध है। प्रवर्तन कांस्टेबल प्रोविजनल उत्तर कुंजी 21.05.2025 तक आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी।”
UPSSSC प्रवर्तन कांस्टेबल उत्तर कुंजी की सहायता से उम्मीदवार अपने संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं। प्रत्येक सही उत्तर के लिए उम्मीदवारों को 1 अंक दिया जाएगा, जबकि प्रत्येक गलत उत्तर के लिए चौथाई (0.25) अंक काटा जाएगा। अधिक जानकारी के लिए यूपीएसएसएससी आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।
UPSSSC Enforcement Constable Mains 2023 Answer Key: कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके प्रवर्तन कांस्टेबल प्रारंभिक उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर, ईसी मेन्स उत्तर कुंजी 2023 लिंक पर क्लिक करें।
- प्रवर्तन कांस्टेबल उत्तर कुंजी पीडीएफ ओपन होगी।
- उत्तर कुंजी जांचें, डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकाल लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा