UPSSSC Enforcement Constable 2023: यूपीएसएसएससी प्रवर्तन कांस्टेबल फिजिकल टेस्ट शेड्यूल जारी, कार्यक्रम जांचें
Abhay Pratap Singh | February 17, 2026 | 11:44 AM IST | 1 min read
यूपी इंफोर्समेंट कांस्टेबल फिजिकल एडमिट कार्ड upsssc.gov.in पर उपलब्ध है, जिसे रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने विज्ञापन संख्या-04-परीक्षा/2023, प्रवर्तन कांस्टेबल भर्ती के लिए शारीरिक मानक परीक्षा/ शारीरिक दक्षता परीक्षा (PST/PET) का कार्यक्रम जारी कर दिया है। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, यूपी इंफोर्समेंट कांस्टेबल फिजिकल टेस्ट 22 फरवरी, 2026 से शुरू होगी।
यूपीएसएसएससी प्रवर्तन कांस्टेबल शारीरिक परीक्षा के लिए लिखित परीक्षा के स्कोर के आधार पर 6060 अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया गया था। यूपी इंफोर्समेंट कांस्टेबल फिजिटल टेस्ट का आयोजन लखनऊ में किया जाएगा।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “शारीरिक मानक/ शारीरिक प्रवीणता/ दक्षता परीक्षा हेतु चिन्हित अभ्यर्थियों की शारीरिक मानक/ शारीरिक प्रवीणता / दक्षता परीक्षा 22-02-2026 से 28-02-2026 तक जनपद लखनऊ के परीक्षा केंद्र-35वीं वाहिनी पी०ए०सी०, महानगर, जनपद लखनऊ पर कार्यक्रमानुसार आयोजित की जाएगी।”
शारीरिक मानक परीक्षा (PST) में योग्य उत्तीर्ण पुरुष अभ्यर्थी शारीरिक प्रवीणता दक्षता में शामिल होने के लिए पात्र होंगे। परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार, शारीरिक मानक परीक्षा 22, 23, 24, 25, 26 और 28 फरवरी को तथा शारीरिक प्रवीणता/ दक्षता परीक्षा 22, 23, 24, 25, 26, 27 व 28 फरवरी को कराई जाएगी।
आयोग ने बताया कि यूपीएसएसएससी प्रवर्तन कांस्टेबल फिजिकल टेस्ट के लिए प्रवेश पत्र आयोग की वेबसाइट upsssc.gov.in पर 16-02-2026 से जारी कर दिए गए हैं। संबंधित अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध प्रवेश पत्र लिंक पर क्लिक करके अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
UPSSSC Enforcement Constable Physical Test: शेड्यूल डाउनलोड करें
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार यूपीएसएसएससी प्रवर्तन कांस्टेबल फिजिकल टेस्ट शेड्यूल जांच सकते हैं:
- यूपीएसएसएससी की वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध ‘नोटिस बोर्ड’ लिंक पर क्लिक करें।
- अब, यूपी प्रवर्तन कांस्टेबल फिजिकल टेस्ट कार्यक्रम पर जाएं।
- पीडीएफ डाउनलोड करें और परीक्षा कार्यक्रम जांचें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच