UPSSSC BCG Technician 2024 Result: यूपी बीसीजी टेक्नीशियन मुख्य परीक्षा के लिए चयनित कैंडिडेट का रिजल्ट जारी
Abhay Pratap Singh | June 9, 2026 | 09:43 AM IST | 1 min read
यूपीएसएसएससी बीसीजी तकनीशियन 2024 परिणाम में सफल उम्मीदवार ही मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए पात्र होंगे।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने विज्ञापन संख्या-10-परीक्षा/2024 के तहत बीसीजी तकनीशियन मुख्य परीक्षा के लिए चयनित अभ्यर्थियों का परिणाम पीईटी 2023 स्कोर के आधार पर जारी कर दिया है। उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर यूपी बीसीजी टेक्नीशियन 2024 रिजल्ट जांच सकते हैं।
यूपीएसएसएससी बीसीजी तकनीशियन रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। यूपी बीसीजी टेक्नीशियन रिजल्ट में सफल कैंडिडेट ही मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए पात्र हैं। बीसीजी टेक्नीशियन मुख्य परीक्षा 2024 की तिथि और एडमिट कार्ड डेट बाद में जारी की जाएगी।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “प्रारंभिक अर्हता परीक्षा 2023 के वास्तविक स्कोर अथवा नार्मलाइज्ड स्कोर में शून्य या उससे कम/ नकारात्मक अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को अलग करते हुए पीईटी 2023 के नार्मलाइज्ड स्कोर के आधार पर मुख्य परीक्षा हेतु कुल 77 अभ्यर्थियों के परिणाम को अनुमोदित किया गया है।”
आयोग ने बताया कि, प्रारंभिक पात्रता परीक्षा 2023 के नार्मलाइज्ड स्कोर के आधार पर मुख्य परीक्षा के लिए उपलब्धता की सीमा तक शार्टलिस्ट हो रहे कुल 77 उम्मीदवारों का परिणाम अपलोड कर दिया गया है। अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट के होमपेज पर उपलब्ध संबंधित लिंक पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं।
यूपीएसएसएससी बीसीजी टेक्नीशियन मुख्य परीक्षा 2024 के माध्यम से कुल 255 पदों पर चयन के लिए ऑनलाइन आवेदन 8 जुलाई से 7 अगस्त, 2024 तक आमंत्रित किए गए थे। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को यूपीएसएसएससी की वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
UPSSSC BCG Technician 2024 Result for Main Exam: डाउनलोड करें
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार अपना परिणाम जांच सकते हैं:
- डायरेक्ट लिंक https://upsssc.gov.in/ResultsDire.aspx पर जाएं।
- बीसीजी तकनीशियल मुख्य परीक्षा 2024 - रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- अब, आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- यूपीएसएसएससी बीसीजी तकनीशियल रिजल्ट जांचें और डाउनलोड करें।
अगली खबर
]AIMA UGAT Admit Card 2026: आइमा यूजीईटी एडमिट कार्ड जारी, डाउनलोड करें; परीक्षा 14 जून को होगी
परीक्षार्थियों को यूजीईटी हॉल टिकट में निर्धारित स्थानों पर पासपोर्ट साइज फोटो चस्पा करने के बाद उसे राजपत्रित अधिकारी या वर्तमान में पढ़ रहे/ पहले पढ़ चुके संस्थान के प्रधानाचार्य द्वारा सत्यापित करवाना होगा।
Abhay Pratap Singh | 1 min readविशेष समाचार
]- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार
- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज