UPSSSC ASO 2016 Final Result: यूपीएसएसएससी सहायक सांख्यिकीय अधिकारी का अंतिम परिणाम जारी, कटऑफ जांचें

Abhay Pratap Singh | October 18, 2026 | 12:52 PM IST | 1 min read

यूपीएसएसएससी एएसओ फाइनल रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए किसी भी लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता नहीं होगी।

यूपीएसएसएससी एएसओ 2016 फाइनल रिजल्ट में कुल 48 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने विज्ञापन संख्या-18 (5)/2016 के तहत सहायक सांख्यिकीय अधिकारी (ASO) भर्ती का अंतिम चयन परिणाम घोषित कर दिया है। उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर यूपीएसएसएससी एएसओ 2016 फाइनल रिजल्ट जांच और डाउनलोड कर सकते हैं।

यूपीएसएसएससी सहायक सांख्यिकीय अधिकारी 2016 अंतिम रिजल्ट पीडीएफ प्रारूप में जारी किया गया है, जिसमें 49 पदों के सापेक्ष चयनित 48 उम्मीदवारों के पंजीकरण नंबर दिए गए हैं। यूपी एएसओ फाइनल रिजल्ट 2016 में अनारक्षित कैटेगरी के 30 अभ्यर्थी, अनुसूचित जाति के 6 कैंडिडेट और ओबीसी के 12 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है।

आयोग ने 5 अभ्यर्थियों को प्रोविजनल रूप से चयनित किया है। अभ्यर्थियों का अंतिम चयन प्रस्तुत प्रपत्रों और प्रमाणपत्रों के सत्यापन के बाद आयोग/संबंधित विभाग के निर्णय के अधीन है। अधिक जानकारी के लिए आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिस जांचने की सलाह दी गई है।

UPSSSC Assistant Statistical Officer 2016 Final Result: डाउनलोड करें

निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार अपना रजिस्ट्रेशन नंबर जांच सकते हैं:

  • यूपीएसएसएससी की वेबसाइट पर विजिट करें।
  • सहायक सांख्यिकीय अधिकारी 2016 - अंतिम परिणाम पर क्लिक करें।
  • एक नया पीडीएफ ओपन होगा।
  • कैंडिडेट Ctrl+F की मदद से अपना रोल नंबर जांचें।

Also read UPSSSC: क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी और फिजिकल ट्रेनर के 412 पदों पर भर्ती, पात्रता मानदंड, आवेदन शुल्क जानें

UPSSSC Assistant Statistical Officer 2016 Cutoff: कटऑफ अंक

निम्नलिखित चरणों का पालन करके यूपीएसएसएससी असिस्टेंट स्टैटिस्टिकल ऑफिसर 2016 कटऑफ जांच सकते हैं:

लंबवत आरक्षण -

कैटेगरी अंतिम चयनित अभ्यर्थी के साक्षात्कार के प्राप्तांक जन्म तिथि

अनारक्षित

13

10.05.1984

अनुसूचित जाति

10

10.08.1988

अनुसूचित जनजाति

अभ्यर्थी उपलब्ध नहीं हैं।

—

अन्य पिछड़ा वर्ग

10

01.11.1975

क्षैतिज आरक्षण -

कैटेगरी अंतिम चयनित अभ्यर्थियों के साक्षात्कार के प्राप्तांक जन्म तिथि

महिला

वांछित संख्या में अभ्यर्थी अपनी मूल श्रेणी में समाहित हैं।

—

भूतपूर्व सैनिक

अभ्यर्थी उपलब्ध नहीं हैं।

—

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के आश्रित

पद विज्ञापित नहीं है।

—

विकलांगजन

10

01.06.1993

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]