UPSSSC ABT Result 2026: यूपी सहायक बोरिंग तकनीशियन मुख्य परीक्षा के लिए शार्टलिस्टिंग रिजल्ट घोषित
Saurabh Pandey | June 2, 2026 | 11:20 PM IST | 2 mins read
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने सहायक बोरिंग तकनीशियन के 402 पदों की मुख्य परीक्षा के लिए पीईटी-2025 के स्कोर के आधार पर 25,979 अभ्यर्थियों की शार्टलिस्टिंग का परिणाम जारी कर दिया है।
नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने लघु सिंचाई विभाग में सहायक बोरिंग तकनीशियन (ABT) मुख्य परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों की शार्टलिस्टिंग का परिणाम घोषित कर दिया है। प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा (PET)-2025 के नार्मलाइज्ड स्कोर के आधार पर कुल 25,979 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए पात्र पाया गया है। आयोग ने इस परिणाम को अपनी आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर अपलोड कर दिया है।
मुख्य परीक्षा के लिए शार्टलिस्ट हुए सभी 25,979 अभ्यर्थियों का परिणाम उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की वेबसाइट upsssc.gov.in पर उपलब्ध करा दिया गया है। अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट के होमपेज पर जाकर संबंधित रिजल्ट लिंक पर क्लिक कर सकते हैं। वहां अपनी लॉगिन डिटेल्स दर्ज करके उम्मीदवार अपना परिणाम आसानी से देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
लघु सिंचाई विभाग, उत्तर प्रदेश के नियंत्रणाधीन सहायक बोरिंग तकनीशियन के कुल रिक्त 402 पदों पर चयन के लिए आयोग द्वारा ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए थे। इस भर्ती प्रक्रिया के लिए ऑनलाइन आवेदन सबमिट करने की अंतिम तिथि 5 मई 2026 निर्धारित की गई थी। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद से ही अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा के लिए शार्टलिस्टिंग परिणाम का इंतजार कर रहे थे।
UPSSSC ABT Result 2026: रिजल्ट डाउनलोड प्रक्रिया
- सबसे पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध सहायक बोरिंग तकनीशियन रिजल्ट से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- अब नए पेज पर मांगी गई जरूरी लॉगिन डिटेल्स दर्ज करें।
- अब आपका परिणाम स्क्रीन पर आ जाएगा, इसे चेक करें और डाउनलोड कर लें।
Also read UKPSC PCS Final Result 2026: उत्तराखंड पीसीएस मेंस, इंटरव्यू का फाइनल रिजल्ट psc.uk.gov.in पर जारी
शून्य या नेगेटिव अंक वाले अभ्यर्थी प्रक्रिया से बाहर
आयोग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, विज्ञापन के सापेक्ष आवेदन करने वाले उम्मीदवारों में से प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा (PET)-2025 में वास्तविक स्कोर अथवा नार्मलाइज्ड स्कोर में शून्य या उससे कम/नकारात्मक अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा की रेस से बाहर कर दिया गया है। इन्हें अलग करने के बाद ही मेरिट के आधार पर 25,979 उम्मीदवारों का चयन किया गया है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल