UPSSSC ABT Answer Key 2026: यूपीएसएसएससी असिस्टेंट बोरिंग टेक्नीशियन आंसर की जारी, 20 जुलाई तक करें डाउनलोड
Abhay Pratap Singh | July 14, 2026 | 05:44 PM IST | 1 min read
यूपीएसएसएससी असिस्टेंट बोरिंग टेक्नीशियन प्रोविजनल आंसर की 2026 पर समय-सीमा के भीतर आपत्तियां दर्ज कराने का मौका भी दिया जाएगा।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने 14 जुलाई को विज्ञापन संख्या 04-परीक्षा/2026 के तहत सहायक बोरिंग तकनीशियन मुख्य परीक्षा की प्रोविजनल उत्तर कुंजी जारी कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर यूपी असिस्टेंट बोरिंग टेक्नीशियन आंसर की 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।
यूपीएसएसएससी असिस्टेंट बोरिंग टेक्नीशियन प्रोविजनल आंसर की 20 जुलाई तक उपलब्ध रहेगी, जिसे डाउनलोड करने के लिए किसी भी लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। उम्मीदवार उत्तर कुंजी की सहायता से अपने संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं। लिखित परीक्षा 12 जुलाई, 2026 को आयोजित की गई थी।
परीक्षार्थियों को प्रोविजनल उत्तर कुंजी पर समय-सीमा के भीतर ऑनलाइन माध्यम में चुनौती दर्ज कराने का भी मौका दिया जाएगा। आपत्ति शुल्क के रूप में प्रति प्रश्न 50 रुपये का भुगतान करना होगा। आपत्तियां केवल ऑनलाइन माध्यम में ही स्वीकार की जाएंगी। किसी भी अन्य माध्यम से प्राप्त चुनौतियों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।
यूपीएसएसएससी असिस्टेंट बोरिंग टेक्नीशियन आंसर की पर उठाई गई आपत्तियों की समीक्षा के बाद अंतिम उत्तर कुंजी तैयार और जारी की जाएगी। परीक्षा परिणाम, यूपीएसएसएससी एबीटी फाइनल आंसर की के आधार पर तैयार किया जाएगा। लिखित परीक्षा में सफल कैंडिडेट ही चयन प्रक्रिया के अगले चरण के लिए पात्र होंगे।
इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 402 रिक्त पदों को भरा जाएगा। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को नियमित रूप से यूपीएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
UPSSSC Assistant Boring Technician Answer Key 2026: डाउनलोड करें
नीचे बताए गए चरणों का पालन करके उम्मीदवार यूपीएसएसएससी एबीटी प्रोविनजल आंसर की 2026 डाउनलोड कर सकते हैं:
- सबसे पहले आयोग की वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर, भर्ती से संबंधित प्रोविजनल उत्तर कुंजी लिंक पर क्लिक करें।
- नए पेज में एक पीडीएफ ओपन होगी।
- उम्मीदवार उत्तर कुंजी जांचें और इसे डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार