UPSSSC Assistant Boring Technician Admit Card 2026: यूपी सहायक बोरिंग तकनीशियन एडमिट कार्ड जारी, डाउनलोड करें
Abhay Pratap Singh | July 8, 2026 | 06:50 PM IST | 2 mins read
यूपीएसएसएससी सहायक बोरिंग तकनीशियन मुख्य परीक्षा 2026 के लिए निर्धारित शुल्क जमा करने के बाद ही अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने आज विज्ञापन संख्या-04-परीक्षा/2026 के अंतर्गत सहायक बोरिंग तकनीशियन मुख्य परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर 8 जुलाई से यूपी असिस्टेंट बोरिंग टेक्नीशियन एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।
यूपीएसएसएससी सहायक बोरिंग तकनीशियन 2026 मुख्य परीक्षा 12 जुलाई को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक प्रदेश के 3 जनपदों गाजियाबाद, लखनऊ व वाराणसी में बनाए गए केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षार्थियों के लिए यूपी सहायक बोरिंग तकनीशियन एडमिट कार्ड 2026 एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है।
उम्मीदवारों को यूपी असिस्टेंट बोरिंग टेक्नीशियन 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि जैसे विवरण की आवश्यकता होगी। परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर अपने हॉल टिकट के साथ एक मूल फोटो आईडी और प्रवेश पत्र में उल्लिखित दस्तावेज/ सामग्री लानी होगी। इन दस्तावेजों के बिना प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
आधिकारिक नोटिस में कहा गया कि, मुख्य परीक्षा के लिए निर्धारित शुल्क जमा करने के बाद ही अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। यूपीएसएसएससी सहायक बोरिंग तकनीशियन एडमिट कार्ड में उम्मीदवार अपना नाम, रोल नंबर, परीक्षा तिथि व समय, रिपोर्टिंग टाइम और परीक्षा केंद्र का पूरा पता सहित अन्य विवरण जांच सकते हैं।
लिखित मुख्य परीक्षा में सफल उम्मीदवार ही चयन प्रक्रिया के अगले चरण में शामिल होने के लिए पात्र हैं। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 402 सहायक बोरिंग तकनीशियन के पदों को भरा जाएगा। अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिस जांच सकते हैं।
UP Assistant Boring Technician 2026 Admit Card Out: डाउनलोड करें
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं:
- यूपीएसएसएससी की वेबसाइट https://upsssc.gov.in/News.aspx?id=2 पर जाएं।
- ‘सहायक बोरिंग तकनीशियन मुख्य परीक्षा प्रवेश पत्र’ पर क्लिक करें।
- लॉगिन विंडो में क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- उम्मीदवार अपना हॉल टिकट जांचें और प्रिंटआउट निकाल लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा