UPSSSC ASO Admit Card 2026: यूपीएसएसएससी असिस्टेंट स्टैटिस्टिकल ऑफिसर एडमिट कार्ड जारी, परीक्षा 26 जुलाई को
Abhay Pratap Singh | July 22, 2026 | 01:50 PM IST | 2 mins read
यूपी एएसओ एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने आज सहायक सांख्यिकीय अधिकारी (ASO) / सहायक शोध अधिकारी (ARO - सांख्यिकी) मुख्य परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार आयोग की वेवबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर 22 जुलाई से यूपीएसएसएससी एएसओ एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।
यूपी असिस्टेंट स्टैटिस्टिकल ऑफिसर एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्म तिथि, जेंडर और वेरिफिकेशन कोड लॉगिन विंडो में दर्ज करना होगा। अभ्यर्थी हॉल टिकट में नाम, रोल नंबर, परीक्षा तिथि व समय, रिपोर्टिंग टाइम, परीक्षा केंद्र का पता और परीक्षा दिवस निर्देश सहित अन्य विवरण जांच सकते हैं।
आधिकारिक शेड्यूल के अनुसार, यूपीएसएसएससी असिस्टेंट स्टैटिस्टिकल ऑफिसर 2026 मुख्य परीक्षा 26 जुलाई को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक दो घंटे की अवधि के लिए आयोजित की जाएगी। परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर अपने प्रवेश पत्र के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र आधारकार्ड आदि लाना होगा।
Also read UPSSSC OTR Registration: यूपीएसएसएससी ने वन टाइम रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया upsssc.gov.in पर शुरू की
यूपीएसएसएससी एएसओ 2026 मुख्य परीक्षा के लिए निर्धारित शुल्क जमा करने के बाद ही अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। पीईटी 2025 स्कोर के आधार पर चयनित उम्मीदवार ही मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए पात्र हैं। मुख्य परीक्षा लखनऊ जिले में बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।
परीक्षा पैटर्न के अनुसार, लिखित परीक्षा 100 अंकों के लिए आयोजित की जाएगी, जिसमें 100 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। पेपर में नेगेटिव मार्किंग भी है। सांख्यिकी, गणित, रीजनिंग व सामान्य ज्ञान विषय से क्रमशः 40, 30, 20 व 10 प्रश्न पूछे जाएंगे। यूपी एएसओ/ एआरओ परीक्षा 2026 के माध्यम से 1565 पद भरे जाएंगे।
UPSSSC ASO and ARO Admit Card 2026: डाउनलोड करें
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार यूपी एएसओ एआरओ एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं:
- डायरेक्ट लिंक https://upsssc.gov.in/News.aspx?id=2 पर जाएं।
- एएसओ एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विंडो में क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- यूपी एएसओ एडमिट कार्ड 2026 जांचें और प्रिंट निकाल लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल