Trusted Source Image

RSSB AYUSH Officer 2025 DV: आरएसएसबी आयुष ऑफिसर डीवी में अनुपस्थित कैंडिडेट को अंतिम मौका, तिथि जांचें

Abhay Pratap Singh | July 22, 2026 | 11:57 AM IST | 2 mins read

आरएसएसबी ने राजस्थान आयुष ऑफिसर 2026 दस्तावेज सत्यापन में नहीं शामिल हुए उम्मीदवारों की सूची पीडीएफ में जारी की है।

राजस्थान आयुष ऑफिसर भर्ती 2025 के लिए दस्तावेज सत्यापन 24 जुलाई को आयोजित  किया जाएगा। (स्त्रोत-आधिकारिक वेबसाइट)
राजस्थान आयुष ऑफिसर भर्ती 2025 के लिए दस्तावेज सत्यापन 24 जुलाई को आयोजित किया जाएगा। (स्त्रोत-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने संविदा आयुष अधिकारी (आयुर्वेद/ होम्योपैथी/ यूनानी) भर्ती 2025 के लिए दस्तावेज सत्यापन चरण में अनुपस्थित उम्मीदवारों को अंतिम मौका दिया है। नवीनतम नोटिस के अनुसार, आरएसएसबी आयुष ऑफिसर डीवी में अनुपस्थित 205 अभ्यर्थियों के लिए डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन 24 जुलाई, 2026 को आयोजित किया जाएगा।

आरएसएसबी ने राजस्थान आयुष ऑफिसर 2026 दस्तावेज सत्यापन में नहीं शामिल होने वाले उम्मीदवारों की सूची पीडीएफ में जारी की है, जिसमें आवेदन संख्या, रोल नंबर, उम्मीदवार का नाम, डीवी डेट और रिपोर्टिंग टाइम सहित अन्य विवरण जांच सकते हैं। इसके बाद अभ्यर्थियों को अन्य कोई अवसर नहीं दिया जाएगा।

आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “सभी अभ्यर्थी अपने नाम के सामने अंकित तिथि एवं समय पर ‘निदेशालय, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, स्वास्थ्य भवन, तिलक मार्ग, सी-स्कीम, जयपुर के डीएमएचएस हॉल’ में अपने सभी मूल दस्तावेज एवं उनकी स्वहस्ताक्षरित छाया प्रति तथा आवेदन पत्र एवं स्क्रूटिनी फॉर्म के साथ उपस्थित होना होगा।”

Also readRSSB Upper Primary School Teacher DV: आरएसएसबी अपर प्राइमरी स्कूल टीचर डीवी प्रक्रिया स्थगित, नोटिस जारी

आयोग ने बताया कि, 2777 अभ्यर्थियों की सूची दस्तावेज सत्यापन के लिए उपलब्ध कराई गई थी। चयनित अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन 11 जून से 9 जुलाई, 2026 तक किया गया था। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन में अनुपस्थित रहे अभ्यर्थियों को द्वितीय अवसर 16 जुलाई और 17 जुलाई, 2026 को दिया गया था।

चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और फाइनल मेरिट लिस्ट को शामिल किया गया है। आरएसएसबी आयुष ऑफिसर 2025 भर्ती के माध्यम से कुल 1535 पदों को भरा जाएगा, जिसमें नॉन-टीएसपी क्षेत्र के 1340 पद और टीएसपी क्षेत्र के 195 पद शामिल हैं। अधिक जानकारी के लिए बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिस जांच सकते हैं।

RSSB Ayush Officer Document Verification 2026: कैंडिडेट अपना रोल नंबर जांचें

नीचे बताए गए चरणों का पालन करते हुए दस्तावेज सत्यापन के अंतिम चरण में शामिल होने के लिए पात्र उम्मीदवार अपना रोल नंबर जांच सकते हैं:

  • आरएसएसबी की वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर, ‘आयुष ऑफिसर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन का आखिरी मौका’ पर क्लिक करें।
  • उम्मीदवार Ctrl+F की मदद से अपना रोल नंबर या आवेदन संख्या जांचें।
  • इसे डाउनलोड करें और निर्धारित तिथि में केंद्र पर उपस्थित हों।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications