Trusted Source Image

UPSSSC OTR Registration: यूपीएसएसएससी ने वन टाइम रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया upsssc.gov.in पर शुरू की

Saurabh Pandey | July 14, 2026 | 06:41 PM IST | 2 mins read

यूपीएसएसएससी ने वन टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर) के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 14 जुलाई से शुरू कर दी है। विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवार अपना रजिस्ट्रेशन पूरा कर सकते हैं।

ओटीआर की पंजीयन संख्या प्राप्त होने के बाद अभ्यर्थी द्वारा दर्ज किए गए विवरण में किसी भी प्रकार का संशोधन अनुमन्य नहीं होगा। (आधिकारिक वेबसाइट)
ओटीआर की पंजीयन संख्या प्राप्त होने के बाद अभ्यर्थी द्वारा दर्ज किए गए विवरण में किसी भी प्रकार का संशोधन अनुमन्य नहीं होगा। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन (O.T.R.) सुविधा आज 14 जुलाई 2026 से शुरू कर दी है। इस प्रक्रिया के शुरू होने के बाद अभ्यर्थियों को भविष्य में जारी होने वाले विभिन्न विज्ञापनों के लिए आवेदन करने की अपनी मूलभूत सूचनाओं को बार-बार दर्ज किए जाने की आवश्यकता नहीं होगी।

वन टाइम रजिस्ट्रेशन (O.T.R.) के मुख्य बिन्दु निम्नलिखित हैं-

  1. आयोग द्वारा भविष्य में विज्ञापित की जाने वाली प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) अथवा मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को ओटीआर (O.T.R.) करना अनिवार्य होगा। भविष्य में आयोग के सभी विज्ञापनों के मुकाबले आवेदन करने के लिए ओटीआर (O.T.R.) संख्या का उपयोग किया जाएगा।
  2. ओटीआर पूर्णतः निशुल्क होगा।
  3. अभ्यर्थियों को ओटीआर के लिए नए आवेदन अथवा प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा-2025 की पंजीकरण संख्या के आधार पर आवेदन करना होगा।
  4. यदि किसी अभ्यर्थी ने प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा-2025 के लिए आवेदन किया है, तो उसे प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा-2025 की पंजीकरण संख्या के आधार पर ही ओटीआर के लिए आवेदन करना होगा।
  5. ओटीआर के लिए अभ्यर्थी के पास वैलिड मोबाइल नंबर एवं वैलिड ई-मेल आईडी होना अनिवार्य है। मोबाइल नंबर एवं ई-मेल भर्ती प्रक्रिया की पूरी अवधि तक सक्रिय रहने चाहिए।
  6. मोबाइल नंबर एवं ई-मेल आईडी का सत्यापन ओटीपी प्रमाणीकरण के माध्यम से किया जाएगा। अभ्यर्थी ई-मेल आईडी का सत्यापन ओटीआर की प्रक्रिया पूरी करने के बाद डैश-बोर्ड के माध्यम से भी कर सकते हैं।
  7. अभ्यर्थी को आवेदन पत्र मे नाम, जन्मतिथि, पिता एवं माता का नाम, राज्य, गृह जनपद, हाईस्कूल क्वालीफिकेशन आदि विभिन्न विवरण दर्ज करना होगा तथा स्थायी एवं पत्राचार के लिए पते का भी उल्लेख करना होगा।
  8. अभ्यर्थी को आवेदन पत्र में अपना अपेडेटड रंगीन फोटोग्राफ 6 माह के अंदर का अपलोड करना होगा। फोटोग्राफ का साइज 50 kb से 100 kb के बीच तथा JPEG/JPG फार्मेट में होना चाहिए।
  9. अभ्यर्थी का हस्ताक्षर हिन्दी अथवा अंग्रेजी में होना चाहिए अभ्यर्थी अपने हस्ताक्षर के नीचे स्वयं हिन्दी में अपना नाम अवश्य लिखेंगे। स्पष्ट किया जाता है कि अंग्रेजी भाषा के CAPITAL LETTERS में हस्ताक्षर अमान्य होंगे। हस्ताक्षर का साइज 30 kb से 50 kb के बीच तथा JPEG/JPG फार्मेट में होना चाहिए।

Also read UPSSSC ABT Answer Key 2026: यूपीएसएसएससी असिस्टेंट बोरिंग टेक्नीशियन आंसर की जारी, 20 जुलाई तक करें डाउनलोड

  1. प्रत्येक अभ्यर्थी को केवल 1 ओटीआर संख्या धारित करने की अनुमति है। एक से अधिक ओटीआर संख्या धारित करने की स्थिति में आयोग द्वारा अभ्यर्थी का अभ्यर्थन निरस्त किया जा सकता है। अभ्यर्थी अपने लॉगिन विवरण की गोपनीयता बनाए रखने के लिए स्वयं उत्तरदायी होंगे। पंजीयन संख्या के दुरुपयोग की स्थिति में आयोग उत्तरदायी नहीं होगा।
  2. ओटीआर की पंजीयन संख्या प्राप्त होने के बाद अभ्यर्थी द्वारा दर्ज किए गए विवरण में किसी भी प्रकार का संशोधन अनुमन्य नहीं होगा।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications