Saurabh Pandey | July 14, 2026 | 05:33 PM IST | 1 min read
यूपीएसएसएससी एक्स-रे टेक्नीशियन भर्ती परीक्षा का फाइनल रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जारी कर दिया गया है।

नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने एक्स-रे टेक्नीशियन (सामान्य चयन) मुख्य परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। जिन उम्मीदवारों का चयन किया गया है, उनके रोल नंबर वाली पीडीएफ आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर अपलोड कर दी गई है। फाइनल चयन के लिए कुल 382 पदों में से 377 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है।
यूपीएसएसएससा द्वारा जारी नोटिस में बताया गया है कि दिव्यांग श्रेणी के अंतर्गत उपश्रेणी-एचएच के 5 पदों के लिए वांछित अभ्यर्थी उपलब्ध न होने के कारण रिक्त 5 पदों को आगे बढ़ा दिया है, यानी उन्हें अगली भर्ती के लिए सुरक्षित रख लिया गया है।
श्रेणी | चयनित अभ्यर्थी | अग्रनीत पद |
अनारक्षित | 150 | 03 |
अनुसूचित जाति | 79 | 01 |
अनुसूचित जनजाति | 08 | 00 |
अन्य पिछड़ा वर्ग | 102 | 01 |
आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए | 38 | 00 |
कुल पद | 377 | 05 |
श्रेणी | अंतिम चयनित अभ्यर्थी का प्राप्तांक | अंतिम चयनित अभ्यर्थी की जन्म-तिथि |
अनारक्षित | 57.25 | 06-07-2000 |
अनुसूचित जाति | 39.75 | 03-08-1997 |
अनुसूचित जनजाति | 29.75 | 01-07-1997 |
अन्य पिछड़ा वर्ग | 48.25 | 09-07-1995 |
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग | 35.25 | 10-10-1994 |