UPSC EPFO PA Recruitment 2024: यूपीएससी ईपीएफओ पीए भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 7 मार्च से करें आवेदन
Saurabh Pandey | March 2, 2024 | 07:01 PM IST | 1 min read
यूपीएससी ईपीएफओ पीए भर्ती 2024 आवेदन करने वाले अनारक्षित, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों की अधिकतम आयुसीमा 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
नई दिल्ली : संघ लोक सेवा आयोग ने ईपीएफओ पीए भर्ती 2024 के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके लिए पात्र उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गए हैं। इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया 7 मार्च से शुरू होगी। आवेदन पत्र जमा करने और शुल्क भुगतान करने की आखिरी तारीख 27 मार्च निर्धारित की गई है। उम्मीदवार 28 मार्च से 3 अप्रैल तक अपने आवेदन पत्र में सुधार कर सकेंगे।
UPSC EPFO 2024 आयुसीमा
यूपीएससी ईपीएफओ पीए भर्ती 2024 आवेदन करने वाले अनारक्षित, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों की आयुसीमा 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयु की गणना 1 अगस्त 2024 से की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के मुताबिक आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
कैटेगरी वाइज रिक्तियां
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के लिए पर्सनल असिस्टेंट पद पर रिक्तियों की संख्या संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आधिकारिक तौर पर कुल 323 रिक्तियां घोषित की गई हैं। उम्मीदवार प्रत्येक श्रेणी के लिए रिक्तियों की संख्या नीचे देख सकते हैंः
- अनारक्षित- 132 पद
- अनुसूचित जाति - 48 पद
- अनुसूचित जनजाति - 24 पद
- अन्य पिछड़ा वर्ग - 87 पद
- आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग - 32 पद
UPSC EPFO Recruitment 2024 आवेदन शुल्क
सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के उम्मीदवारों को 100 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा, जबकि एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी, महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के भुगतान से छूट दी गई गई है।
Also read UPPSC RO-ARO Exam Cancelled: यूपीपीएससी आरओ-एआरओ परीक्षा निरस्त, 6 महीने में दोबारा होगी परीक्षा
शैक्षणिक योग्यता
यूपीएससी ईपीएफओ पीए भर्ती 2024 आवेदक के पास मान्यता विश्वविद्यालय या संस्थान से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही स्टेनोग्राफी और टाइपिंग की स्पीड होनी चाहिए।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी