UPSC NDA Admit Card: यूपीएससी एनडीए-एनए 1 एडमिट कार्ड upsconline.gov.in पर जारी, ऐसे करें डाउनलोड
Saurabh Pandey | April 3, 2025 | 04:42 PM IST | 2 mins read
इस वर्ष यूपीएससी एनडीए भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 406 पद भरे जाएंगे। चयन प्रक्रिया दो चरणों में आयोजित की जाएगी - एनडीए लिखित परीक्षा और एसएसबी इंटरव्यू। यूपीएससी एनडीए - एनए 1 का फाइनल रिजल्ट दोनों चरणों में उम्मीदवारों के ओवरऑल प्रदर्शन के आधार पर तैयार किया जाएगा।
UPSC CSE preparation strategy along with best books for prelims as well as mains exam for sure success.
Download EBookनई दिल्ली : संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने नेशनल डिफेंस एकेडमी (एनडीए) और नवल एकेडमी (एनए 1) एग्जामिनेशन 2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। यूपीएससी एनडीए-एनए 1 परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsconline.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
UPSC IAS 2026: UPSC 2026 Annual Calender
Also See: UPSC IAS Mains QP's (2016-23) | Complete guide
Don't Miss: UPSC CSE Sample Papers
यूपीएससी एनडीए-एनए 1 ई-एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट upsconline.gov.in पर जाकर अपनी रजिस्ट्रेशन आईडी/रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी।
UPSC NDA Admit Card: एडमिट कार्ड डिटेल
यूपीएससी एनडीए-एनए 1 एडमिट कार्ड में उम्मीदवारों के नाम, रोल नंबर, माता-पिता का नाम, एनडीए-एनए 1 परीक्षा केंद्र, परीक्षा शहर, समय सारिणी और परीक्षा दिवस निर्देश दर्ज होगा।
UPSC NDA Admit Card: एडमिट कार्ड डाउनलोड प्रक्रिया
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsconline.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर एडमिट कार्ड सेक्शन में जाएं।
- यूपीएससी द्वारा विभिन्न भर्ती परीक्षाओं के लिए ई-एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए लिंक पर क्लिक करें।
- एनडीए एनए 1 एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने के लिए लिंक पर क्लिक करें।
- अब लॉगिन करने और सबमिट करने के लिए अपना क्रेडेंशियल दर्ज करें।
- स्क्रीन पर प्रदर्शित अपना एडमिट कार्ड देखें।
- अब एनडीए एनए 1 एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट अपने पास रखें।
UPSC NDA NA 1 Exam 2025: परीक्षा तिथि
एनडीए एनए 1 परीक्षा 13 अप्रैल, 2025 को आयोजित की जाएगी। यह सेना, नौसेना, वायु सेना और नौसेना अकादमी में विभिन्न पदों के लिए उम्मीदवारों की भर्ती के लिए आयोजित की जाती है, जिसमें महिला उम्मीदवारों के लिए भी अवसर शामिल हैं।
एनडीए परीक्षा में दो पेपर होते हैं- गणित (300 अंक) और सामान्य योग्यता परीक्षा (600 अंक)। लिखित परीक्षा कुल 900 अंकों की होती है। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवार फिर सेवा चयन बोर्ड (एसएसबी) साक्षात्कार के लिए उपस्थित होंगे, जिसके भी 900 अंक होंगे
UPSC NDA Recruitment 2025: रिक्तियों की संख्या
इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से, यूपीएससी का लक्ष्य एनडीए एनए के कुल 406 रिक्त पदों को भरना है। रिक्तियों की संख्या नीचे देख सकते हैं-
- आर्मी - 208 पद (महिला उम्मीदवारों के लिए 10 पद)
- नौसेना - 42 (महिला उम्मीदवारों के लिए 6 पद)
- एयरफोर्स फ्लाइंग - 92 (महिला उम्मीदवारों के लिए 2 पद)
- एयरफोर्स ग्राउंड ड्यूटी (टेक) - 18 (महिला उम्मीदवारों के लिए 2 पद)
- एयरफोर्स ग्राउंड ड्यूटी (गैर-तकनीकी) - 10 (महिला उम्मीदवारों के लिए 2 पद)
UPSC NDA-NA 1 2025: चयन प्रक्रिया
यूपीएससी एनडीए एनए 1 चयन प्रक्रिया दो चरणों में आयोजित की जाएगी - एनडीए लिखित परीक्षा और एसएसबी इंटरव्यू। यूपीएससी एनडीए - एनए 1 का फाइनल रिजल्ट दोनों चरणों में उम्मीदवारों के ओवरऑल प्रदर्शन के आधार पर तैयार किया जाएगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी