UPSC NDA, NA 1 Admit Card 2026: यूपीएससी एनडीए, एनए 1 एडमिट कार्ड जल्द होगा जारी, आयोग ने जारी किए निर्देश
Santosh Kumar | April 1, 2026 | 06:35 PM IST | 2 mins read
यदि एनडीए, एनए 1 ई-एडमिट कार्ड में कोई गलती दिखाई देती है, तो तुरंत आयोग को ई-मेल आईडी usnda-upsc@nic.in पर सूचित करें।
नई दिल्ली: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) जल्द ही राष्ट्रीय रक्षा अकादमी और नौसेना अकादमी परीक्षा (एनडीए, एनए) 1 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर सकती है। यूपीएससी एनडीए, एनए परीक्षा 12 अप्रैल को होनी है। आयोग के नियमों के अनुसार, परीक्षा से लगभग 8 से 10 दिन पहले एडमिट कार्ड जारी किए जाते हैं। यूपीएससी एनडीए, एनए एडमिट कार्ड 2026 जारी होने के बाद, उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in से डाउनलोड कर सकेंगे।
NDA Exam: Sample Papers | Preparation Tips | Syllabus
Don't Miss: Month-wise Current Affairs | Upcoming Government Exams
आयोग ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि जैसे ही ई-एडमिट कार्ड वेबसाइट पर अपलोड हो, वे उसे डाउनलोड कर लें और उसका प्रिंटआउट निकाल लें। अंतिम परिणाम घोषित होने तक एडमिट कार्ड को सुरक्षित रखना अनिवार्य है।
इस परीक्षा के लिए कोई भी पेपर एडमिट कार्ड जारी नहीं किया जाएगा। उम्मीदवारों को ई-एडमिट कार्ड पर दिए गए निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ना चाहिए। उम्मीदवारों को आवंटित स्थान पर ई-एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट दिखाना होगा।
UPSC NDA, NA 1 Admit Card 2026: ई-एडमिट कार्ड संबंधी निर्देश
जिस उम्मीदवार के पास आवंटित स्थान पर जांच के लिए ई-एडमिट कार्ड नहीं होगा, उसे परीक्षा देने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उम्मीदवारों को प्रत्येक सत्र में एक फोटो पहचान पत्र भी साथ रखना होगा, जिसका नंबर एडमिट कार्ड में दिया हो।
जिस उम्मीदवार के एडमिट कार्ड पर उसकी तस्वीर साफ नहीं है, या तस्वीर पर उसका नाम और तस्वीर की खींचने की डेट नहीं है, उसे एक वचन पत्र के साथ, एक फोटो पहचान पत्र और दो पासपोर्ट आकार की तस्वीरें साथ लानी होंगी।
यदि ई-एडमिट कार्ड में कोई गलती दिखाई देती है, तो तुरंत आयोग को ई-मेल आईडी usnda-upsc@nic.in पर सूचित करें। परीक्षा शुरू होने के निर्धारित समय से 30 मिनट पहले परीक्षा केंद्र में प्रवेश बंद कर दिया जाएगा।
Also read JMI Free UPSC Coaching: जामिया मिल्लिया इस्लामिया की फ्री यूपीएससी कोचिंग के लिए आवेदन आज से शुरू
UPSC NDA Admit Card 2026: परीक्षा हॉल में प्रतिबंधित वस्तुएं
प्रवेश बंद होने के बाद किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। उम्मीदवारों को ई-एडमिट कार्ड में दिए गए परीक्षा केंद्र के अलावा किसी अन्य परीक्षा केंद्र पर परीक्षा देने की अनुमति नहीं होगी।
उम्मीदवारों को परिसर में किसी भी प्रकार का बैग, सामान, कीमती वस्तुएं, मोबाइल फ़ोन, स्मार्ट/डिजिटल घड़ियां, अन्य आईटी गैजेट, किताबें आदि ले जाने की अनुमति नहीं है। निर्देशों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई की जाएगी।
उम्मीदवारों को एक काला बॉलपॉइंट पेन लाना अनिवार्य है, क्योंकि उन्हें ओएमआर शीट और उपस्थिति-पत्रक केवल काले बॉलपॉइंट पेन से ही भरने होंगे। परीक्षा कक्षों के अंदर सामान्य या साधारण कलाई-घड़ियों के उपयोग की अनुमति है।
अगली खबर
]NCERT Answer Key 2026: एनसीईआरटी नॉन-टीचिंग भर्ती परीक्षा की आंसर-की जारी, 3 अप्रैल तक कर सकेंगे चैलेंज
यह परीक्षा 24, 25 और 27 मार्च को आयोजित की गई। उम्मीदवार अब अपनी रिस्पॉन्स शीट और आंसर-की डाउनलोड करके अपने स्कोर का अनुमान लगा सकते हैं। एनसीईआरटी आंसर की पीडीएफ लिंक ncert.nic.in पर एक्टिव है।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार