Trusted Source Image

NCERT Answer Key 2026: एनसीईआरटी नॉन-टीचिंग भर्ती परीक्षा की आंसर-की जारी, 3 अप्रैल तक कर सकेंगे चैलेंज

Santosh Kumar | April 1, 2026 | 05:25 PM IST | 1 min read

यदि किसी प्रश्न या उत्तर में कोई त्रुटि पाई जाती है, तो उम्मीदवार 3 अप्रैल (रात 11:55 बजे) तक ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।

एनसीईआरटी आंसर की पीडीएफ लिंक ncert.nic.in पर एक्टिव है। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)
एनसीईआरटी आंसर की पीडीएफ लिंक ncert.nic.in पर एक्टिव है। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) ने आज गैर-शिक्षण (ग्रुप ए, बी और सी) पदों के लिए आयोजित कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है। यह परीक्षा 24, 25 और 27 मार्च को आयोजित की गई। उम्मीदवार अब अपनी रिस्पॉन्स शीट और आंसर-की डाउनलोड करके अपने स्कोर का अनुमान लगा सकते हैं। एनसीईआरटी आंसर की पीडीएफ लिंक ncert.nic.in पर एक्टिव है।

एनसीईआरटी गैर-शिक्षण (ग्रुप ए, बी और सी) भर्ती अभियान के तहत, कुल 173 विभिन्न गैर-शैक्षणिक पदों को भरा जाना है। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी, वे अपनी रिस्पॉन्स शीट (उत्तर पुस्तिका) की तुलना सही उत्तरों से कर सकते हैं।

यदि किसी प्रश्न या उत्तर में कोई त्रुटि पाई जाती है, तो उम्मीदवार 3 अप्रैल (रात 11:55 बजे) तक ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। एनसीईआरटी आंसर की 2026 पर निर्धारित डेट के बाद कोई भी शिकायत स्वीकार नहीं की जाएगी।

Also readउत्तराखंड के रुद्रपुर में एनसीईआरटी की करीब 10 लाख नकली किताबें जब्त, फेक वॉटरमार्क का इस्तेमाल

उम्मीदवार आधिकारिक पोर्टल पर अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके लॉग-इन करके, अपनी रिस्पॉन्स शीट और एनसीईआरटी ग्रुप ए, बी, और सी की प्रोविजनल आंसर-की पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।

आपत्ति दर्ज कराने के लिए, उम्मीदवारों को प्लेटफ़ॉर्म पर लॉग इन करना आवश्यक है। दर्ज की गई प्रत्येक आपत्ति के लिए सहायक साक्ष्य या दस्तावेज़ संलग्न करना आवश्यक है। इसके बाद फाइनल आंसर की और रिजल्ट जारी होगा।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications